राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चुने गए राजधानी के शुभम


 

shubham-1451050162लखनऊ. राजधानी के युवा समाजसेवी शुभम मिश्रा को राष्ट्रीय पुरस्कार 2014-15 के लिए चुना गया है। शुभम को यह पुरस्कार 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदान किया जाएगा। सच गोमती अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, मतदाता जागरुकता जैसी राष्ट्रीय व सामाजिक महत्व के कार्यों के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने शुभम को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना है ।

बीचे दिनों जिलाधिकारी राजशेखर ने भी शुभम को अपने आवास पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जिला युवा कल्याण अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश से दो युवाओं को पुरुष युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। शुभम को इस बार 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड के लिए भी चुना गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए शुभम मिश्रा  केकेसी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शुभम परिवार के साथ आशियाना सेक्टर -एम में रहते हैं। शुभम के पिता गया प्रसाद मिश्रा बलिया जेल में कार्यरत हैं। गया प्रसाद को 2007 में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जा चुका है उसकी मां सावित्री देवी ग्रहणी और दो बहने बड़ी बहने भी हैं।


Scroll To Top
Translate »