सपा से सुनील सिंह यादव समेत तीन लोग निष्कासित


sunil-singh-yadav-new-1451050360
लखनऊ. यूपी में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने कड़ा कदम उठाते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण अपने तीन बड़े नेताओं को निष्कासित कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह यादव उर्फ साजन और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द भदौरिया को दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
एटा विधायक के बेटे सुबोध यादव को भी निकाला गया
सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन दोनों के अलावा एटा के अलीगंज क्षेत्र से विधायक रामेश्वर यादव के पुत्र सुबोध यादव को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव को उनके पद से हटा दिया गया।

Scroll To Top
Translate »