पीएम पद से हटाए गए नवाज़ शरीफ


214042xcWcauNpgeT74ihCpr87WH6Zzn6xOra8512139
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पनामा केस पर फैसला सुनाते हुए पाक पीएम नवाज शरीफ को दोषी करार दे दिया है .नवाज़ को पीएम पद से भी हटा दिया गया है गौरतलब है कि कालेधन के केस में सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने उन्हें पद से हटाया. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भविष्य का फैसला आज होना था.
पनामागेट मामले के अंतर्गत बेनामी संपत्ति जमा करने के आरोपों में शरीफ और उनके परिवार पर मुकदमा चल रहा था. नवाज पर पद पर रहने के दौरान लंदन में बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप हैं.पिछले साल हुए पनामा पेपर लीक में इस बात की पोल खुली थी. पहले से ही इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि नवाज को भ्रष्टाचार और काले धन को सफेद बनाने के मामले में अगर दोषी माना जाता है तो उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है.
बता दें कि नवाज शरीफ अब तक 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन चुके हैं.अदालत द्वारा गुरुवार देर शाम जारी लिस्ट के अनुसार आज सुबह 11:30 बजे इस केस में फैसला सुनाया जाना था. गौरतलब है कि 20 अप्रैल को अपने एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की एक खंडपीठ ने संयुक्त जांच दल (JIT) की रिपोर्ट के आधार पर कहा था कि नवाज को PM पद से बर्खास्त किए जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है.


Scroll To Top
Translate »