अखिलेश, मुलायम की बात मानते तो चुनाव में करारी हार नहीं मिलती : शिवपालसिंह यादव


21404sjrUqIMSFHhZalFoVSnUfC9jtsc0FGMV8169192
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव के नेतृत्‍व में लड़ा जाता तो अखिलेश यादव मुख्‍यमंत्री होते। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश मुलायम की बात मानते तो चुनाव में करारी हार नहीं मिलती।
साथ ही शिवपाल ने कहा कि मुलायम के नेतृत्‍व के बिना न पार्टी एक होगी और न परिवार। उन्‍होंने कहा कि बहुत ही जल्द नेता जी के नेतृत्व में हम बड़ा फैसला लेंगे। कैग घोटाले की जांच पर शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा की सरकार में भी मेरी कार्यों की जांच हो चुकी है। उन्‍होंने कहा कि मेरे रहते सपा सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ है। मेरे छोड़ने के बाद हुआ हो तो मैं नहीं जानता।


Scroll To Top
Translate »