नई दिल्ली। आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए ट्रेन की टिकट बुक करने पर आने वाली परेशानियां अब समाप्त होने वाली हैं क्योंकि रेलवे कल नए दौर की ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू करके इस पूरी प्रक्रिया को तेज और आसान बनाएगी।
रेल मंत्री सदानंद गौडा नई आईआरसीटीसी टिकटिंग वेबसाइट पर क्लिक करके नए दौर की ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू करेंगे। इसके अलावा, गौड़ा रेल सेक्टर में कई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पहलें भी शुरू करेंगे।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नए दौर की ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू होने के साथ, वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग क्षमता व्यस्त समय में वर्तमान दो हजार से बढ़कर 7200 टिकट प्रति मिनट हो जाएगी। अधिकारी ने कहा कि 180 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस वेबसाइट को फिर से तैयार किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
