रतन टाटा को 18वां बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड


ratan tataचेन्नई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को मंगलवार को 18वें मद्रास मैनेजमेंट अमालगैमेशंस (एमएमए) बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड 2014 से सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड प्रसिद्ध उद्योगपति व अमालगैमेशंस के संस्थापक चेयरमैन एस. अनंतरामकृष्णन की स्मृति में प्रदान किया जाता है। टाटा को यह पुरस्कार अमालगैमेशंस समूह के चेयरमैन ए. कृष्णमूर्ति ने यहां एक समारोह में प्रदान किया।
यह सम्मान 1969 से दिया जा रहा है। पूर्व में जेआरडी टाटा (1969), अरविंद एन मफतलाल (1971), आदित्य वी बिड़ला (1990), सी रंगराजन (1996) व सुनील मित्तल (2008) को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है।


Scroll To Top
Translate »