नितीश की घोषणा: बिहार में शराबबंदी अप्रैल से


 

04bbb2ee15be053ae94c104735db41e3_Mपटना:  बिहार की सत्‍ता संभालने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने राज्‍य में अगले साल से शराबबंदी लागू करने की घोषणा की है।

राज्‍य सरकार का यह फैसला एक अप्रैल 2016 से लागू होगा। गौरतलब है कि नीतीश ने चुनाव के दौरान राज्‍य में शराबबंदी लागू करने का वादा किया था। देश में इस समय में गुजरात और नगालैंड में शराबबंदी लागू है। राज्‍य सरकारें आमतौर पर अपने यहां शराबबंदी लागू करने से इसलिए परहेज करती हैं क्‍योंकि इससे उन्‍हें राजस्‍व का बड़ा हिस्‍सा गंवाना पड़ता है।


Scroll To Top
Translate »