लखनऊ/गोरखपुर | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज कहा कि पंचायत चुनाव राजनीति की नीव होती है। प्रत्येक गांव में भाजपा का नेतृत्व और नेता यदि खड़ा कर दिया जाये तो स्वतः ही हमारी बढ़त हो जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरे जोश से पंचायत चुनावों मंे पार्टी की विजय के लिये योजना पूर्वक काम में लग जायें। श्री माथुर आज गोरखपुर क्लब में आयोजित गोरखपुर क्षेत्र के पंचायत चुनाव प्रबन्धन कार्यशाला में आये हुये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।श्री माथुर ने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा ने एक करोड़ 86 लाख सदस्य बनाकर रिकार्ड तो बनाया ही साथ ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल भी बन गया। गोरखपुर क्षेत्र में भी 25 लाख सदस्य बने है। इसका श्रेय आप जैसे लाखो लाखो कार्यकर्ताओं को जाता है। श्री माथुर ने कहा कि महासम्पर्क अभियान प्रारम्भ हुआ है। जिसके माध्यम से हम प्रत्येक गांव गली तक जाकर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की श्रृंखला को संगठन में समाहित करेंगे तथा अभी आने वाले पंचायत चुनाव में और 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उ0प्र0 में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, अराजकता एवं जंगल राज की पर्याय बन चुकी सपा सरकार का समूल नाश कर एक मजबूत, भ्रष्टाचार मुक्त, विकास एवं समतायुक्त राष्ट्रवादी सरकार बनाने का कार्य करेंगे।
श्री माथुर ने कहा कि इस समय देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। पूरा वायुमण्डल भाजपा के पक्ष में है। सारे राजनीतिक पार्टियों में हो हल्ला मचा हुआ है। कई पार्टियांे का महा गठबन्धन भी हुआ है। लेकिन इस महा गठबन्धन का ताजा उदाहरण बिहार में हुए विधान परिषद के चुनाव में देखने को मिला। जिसमें भाजपा ने 24 में से 13 सीटो पर जीत हासिल कर विरोंधियों को धुल धुमिल कर दिया। मै आप सबसे अपील करता हूॅ कि आने पंचायत के चुनाव को चुनौती मानिये। बिना कोई शिकायत किये एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुये राजनीति के खटपट को नजरअंदाज करते हुये आगे बढ़ीए और सबका साथ सबका विकास के नारे को चरित्रार्थ करते हुये केन्द्र सरकार की विकास परक व जन उपयोगी कार्यो को जनता तक पहुचाने का काम करिये।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी की नीतियों व मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को जनता तक ले जाने का अच्छा माध्यम बनेगा आने वाला पंचायत चुनाव है। इसलिए आप सब कार्यकर्ताओ को गांव गाव घर-घर जन जन तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को ईमानदारी से ले जाना होगा।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गोरखपुर क्षेत्र के प्रत्येक जिले में समन्वय समिति बनाई जायेगी। जिसमे गोरखपुर क्षेत्र के सभी सांसद विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिलो के पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मंे गरीबो के आर्थिक समायोजन एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए जनधन योजना, पेंशन व बीमा योजना, महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, सिचाई योजना, स्वास्थ्य कार्ड योजना जैसी योजनाए चलाई गयी है। ये सभी योजनाए आम जन तक पहुच रही है अथवा नही इसकी चिन्ता भी आप सभी को ही करनी है।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने बैठक में पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में गोरखपुर क्षेत्र का वृत्त प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता व स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने किया तथा संचालन पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकान्त मिश्रा ने किया।
बैठक मंे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी व सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम चैहान, प्रदेश मंत्री डा0 समीर सिंह, दया शंकर सिंह, जय प्रकाश निषाद, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पाण्डेय, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लल्लन त्रिपाठी, प्रदेश सहसंयोजक नरेन्द्र त्रिपाठी चंचल, सांसदगण शरद त्रिपाठी, जगदम्बिका पाल, हरीश द्विवेदी, रवीन्द्र कुशवाहा, पंकज चैधरी, भरत सिह, विधायकगण राधा मोहनदास अग्रवाल, विजय बहादुर यादव, संत प्रसाद, जय प्रताप सिंह, जन्मेजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती धर्मा देवी, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चैरसिया व विनोद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, कामेश्वर ंिसह, राम जियावन मौर्य, त्रयम्बक त्रिपाठी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय प्रवक्ता डा0 सत्येन्द्र सिन्हा, स्वछता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक जटाशकर त्रिपाठी सहित सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलो के संयोजक, सभी जिलो के जिलाध्यक्षगण, सभी वर्तमान ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सभी जिलो के पंचायत चुनाव के लिए नामित पदाधिकारी, जिला पंचायत वार्ड के प्रभारी गण सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
