
इस तरह का पुनीत कार्य सबकों करना चाहिए: कौशलराज शर्मा
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने किया 3000 यूनिट रक्तदान
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले आज डा. मोझ गुण्डम विश्वेश्वरैया के जन्म दिन तथा इं. आर.के. दत्ता के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान षिविर का उद्घाटन करते हुए वेतन समिति के पूर्व अध्यक्ष और चेयरमैन जल निगम जी. पटनायक ने कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नही है। रक्तदान महादान है। डिप्लोमा इंजीनियर्स के इस प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम विशेष अतिथि जिलाधिकारी लखनऊ कौशलराज शर्मा ने कहा कि यह महाआयोजन की तरह है। अवर अभियंता अपनी इस परम्परा को बनाए रखे। इस तरह का पुनीत कार्य सबकों करना चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ लखनऊ की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन संत्र का संचालन करते हुए इं. राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के अवर अभियंता लक्ष्य के मुताबिक तीन हजार यूनिट रक्तदान कर विभिन्न चिकित्सालय में देगें। उद्घाटन सत्र को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक इं. एस.पी. मिश्रा, अध्यक्ष इं. राकेश त्यागी, महामंत्री इं. जी.एन. सिंह, इं. हरिकिशोर तिवारी,इं. सुधीर पवार, इं. आर.पी. गुप्ता, इं. श्रीप्रकाश गुप्ता, इं. दिवाकर गौतम, इं. नितेन्द्र श्रीवास्तव, इं. दिवाकर राय, इं. एस.डी. द्विवेदी , अमिता त्रिपाठी ने सम्बोधित किया।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के भवन में आयोजित रक्त दान शिविर का उद्घाटन चेयरमैन जल निगम जी. पटनायक और जिलाधिकारी लखनऊ कौशलराज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरान्त आयोजित भण्डारे का शुभारम्भ कराया गया।
मण्डल सचिव इं. प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के भवन में आयोजित रक्त दान शिविर में राजधानी के लगभग 400 यूनिट रक्त दान डिप्लोमा इंजीनियर्स ने किया।जबकि पूरे प्रदेश से लगभग एक तीन हजार यूनिट रक्तदान की सूचना है। राजधानी में हुए रक्तदान शिविर में एस.जी.पी.जीआई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और केजीएमसी मेडिकल कालेज की चिकित्सीय टीम ने रक्त संचय किया। देर शाम तक लगभग सभी मण्डलों से मिली सूचना के आधार पर सभी मण्डलों तथा राजधानी में 400 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। रक्तदान षिविर का संयोजन मण्डल अध्यक्ष इं. राजर्षि त्रिपाठी और मण्डल सचिव इं. प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।
https://rashtriyadinmaan.com
