पार्टी में कोई बाहरी नहीं: शिवपाल


 

0f97cccb1b8abcf4058b74437296ddbd_mलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद राम गोपाल यादव के समाजवादी पार्टी (सपा) के राजनीतिक संकट के लिए बाहरी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराये जाने के इतर सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि पार्टी में कोई बाहरी नहीं है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर आज ही यहां वापस आये शिव पाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक एक व्यक्ति को जोडना पडता है।

हर व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी क्षमता होती है वह उसी अनुसार काम करता है। हर कोई न तो ‘नेता जी’ हो सकता है और न ही अखिलेश।  यादव ने कहा कि 2017 में पार्टी की सरकार फिर से बनानी है इसलिए वह पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने दोहराया कि पार्टी या परिवार में किसी की हैसियत नहीं है कि वह नेताजी ( मुलायम सिंह यादव) की बात न मानें। उनका कहना था कि उनसे विभागों के लिये जाने का निर्णय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का था। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती की मुलायम सिंह यादव को राजनीति से सन्यास लेने की सलाह को सिरे से खारिज करते हुए  यादव ने कहा कि मायावती की राय से सपा थोडे चलेगी।एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि नेता जी चाहेगे तो आगामी विधानसभा चुनाव अखिलेख को चेहरा बनाकर लडा जायेगा।


Scroll To Top
Translate »