अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने किया एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा


dola-sen-1-4-1491567813-195596-khaskhabar

 

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड की बदसलूकी का मामले का बडी मुश्किल से शुक्रवार को पटाक्षेप हुआ ही था कि एक और माननीय सांसद के उडान में उग्र व्यवहार की खबर आई है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सांसद ने फ्लाइट में हंगामा किया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने सुरक्षा जांच में सहयोग नहीं किया जिसकी वजह से फ्लाइट 30 मिनट देरी से उडी।

यह फ्लाइट दिल्ली से कोलकाता जा रही थी। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक एयरलाइन के स्टाफ ने सांसद ने उनकी मां, जो सीनियर सिटीजन की सीट पर थीं,को आपातकालीन सीट से हटाकर कहीं और बैठाने को कहा था। लेकिन सांसद ने मना कर दिया।


Scroll To Top
Translate »