
लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र मे प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमो मे भाग लेंगे, चार योजनाओं का शिलान्यास, एक लोकार्पण करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री विशेष विमान से गुरूवार को सुबह 10.35 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहां से हेलीकाफ्टर द्वारा बीएचयू जायेंगे। स्वतंत्रता भवन पहुचकर पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर और शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का शिलान्यास करेंगे, यही पर चाणक्य नाटक का मंचन देखेंगे।
इसके बाद सड़क मार्ग से 11.55 बजे कबीरनगर पहुंकर आइपीडीएस के तहत हुए अंडरग्राउंड केबिलिंग व हैरिटेज लाइटिंग कार्य का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे डीरेका पहुचेंगे। यहाँ ईएसआइसी सुपर हास्पिटल और बीआरएस हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे और ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर व क्राफ्ट म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे, साथ ही वस्त्र मंत्रालय का प्रोग्राम और स्कीम लांच करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करने के बाद डीरेका गेस्ट हाउस जायेंगे और 2.40 बजे हेलीकाप्टर से बाबतपुर चले जायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी 3.10 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
