5000 रु से अधिक के पुराने नोट एक ही बार में जमा करवाने की शर्त खत्म


 

old-notes_650x400_41479887409

 दिल्ली: 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद केंद्र सरकार का यह पुराने नोटों के लेकर एक और यू-टर्न है. सरकार ने 48 घंटे के भीतर भीतर ‘एक बार में 5000 रुपए जमा करने की सीमा’ को लेकर जारी किया गया सर्कुलर वापस ले लिया है. अब 30 दिसंबर तक पुराने नियम अनुसार, 500 रुपए और 1000 रुपए के पुराने नोट, 5000 रुपए से कम या अधिक, जमा होते रहेंगे.

सरकार ने एक बार में एक खाते में पुराने नोटों में 5000 रुपए से अधिक की रकम की सीमा को खत्म कर दिया है. अब बैंकों में इन नोटों को जमा करवाने के लिए गए लोगों से ‘अब तक कहां थे’ और ‘अब तक जमा क्यों करवाए रुपए’ जैसे सवाल नहीं किए जाएंगे. केंद्रीय बैंक आरबीआई ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि जिन बैंक खातों के साथ नो योर कस्टमर (KYC) उपलब्ध हैं, उनमें 5,000 रुपए से ज्यादा जमा पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी.


सरकार ने परसों यानी सोमवार को ऐलान किया था कि 30 दिसंबर 2016 तक 5000 रुपए से अधिक की रकम एक अकाउंट में एक ही बार जमा करवा सकेंगे. 5,000 रुपए से ज्यादा की रकम केवाइसी खातों में ही जमा हो पाएगी.


Scroll To Top
Translate »