फिर लखनऊ मेट्रो की शटरिंग गिरी, युवक दबा, हडकंप


 

 

metro-1-2

 

लखनऊ: लखनऊ मेट्रो के काम के दौरान बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चारबाग बस अड्डे के सामने मेट्रो की शटरिंग गिर गई। जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और आम लोगों में हडकंप मच गया। इस हादसे में अनिकेत पांडे नामक युवक गिरे शटरिंग के नीचे दब गया था। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अवध अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ मेट्रो के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी लखनऊ मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग गिर चुकी है। इन हादसों की वजह से पहले भी इस निर्माण कार्य की ओर उंगलियां उठती रही हैं।


Scroll To Top
Translate »