पहली बार 20 दिसम्बर 2021 से दो माह के लिए एक मुश्त समाधान योजना

लखनऊ। यूपी सीडा उद्यमियों की सुविधा के लिए पहली बार 20 दिसम्बर 2021 से दो माह के लिए एक मुश्त समाधान योजना , ओटीएस पूरे प्रदेश में शुरू कर रहा है । उद्यमियों को इसका फायदा लेने के लिए किसी भी आफिस में नहीं जाना होगा बल्कि यूपीसीडा की वेबसाइट पर पर आनलाइन भुगतान करना होगा । यह ओटीएस योजना 20फरवरी 2022 तक लागू रहेगी ।
उद्यमियों की अनुरक्षण शुल्क एवं उस पर देय ब्याज की लम्बित देवताओं की प्राप्ति तथा औद्योगिक क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं की अनुरक्षण व्यवस्था किते जाने के उद्देश्य से अनुरक्षण शुल्क के भुगतान के लिए पहली बार एक मुश्त समाधान योजना लाई गई है । इस योजना का लाभ प्राधिकरण के 154 औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों को प्राप्त होगा ।
योजना अवधि में उद्यमियों द्वारा अपने पूर्ण बकाया अनुरक्षण शुल्क का भुगतान करने पर देय ब्याज पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी । छूट के उपरांत देय धनराशि को एकमुश्त अथवा 25 प्रतिशत अपफ्रंट भुगतान के साथ तीन मासिक ब्याज रहित किश्तों में भुगतान किते जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
योजना का विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट www.onlineupsidc.com पर उपलब्ध है ।
https://rashtriyadinmaan.com
