जनता भाजपा के बोझ से छुटकारा चाहती है—अखिलेश यादव


DSC_6042
लखनऊ |
        समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा के बोझ से छुटकारा चाहती है। सरकार की जिम्मेदारी मंहगाई खत्म करने की है लेकिन केन्द्र सरकार ने जब विपक्ष आन्दोलित था डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोŸारी कर दी। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला। जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। महिलाओं बच्चियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। नौजवानों की नौकरी-रोजगार के अवसर बंद हैं। जनता जानती है कि कौन झूठ बोल रहा है? भाजपा अगले 50 साल तक सŸाा में बने रहने का दावा करती है जबकि जनता अगले 50 हफ्तों में ही अपना फैसला दे देगी। देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा।
 श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में वाराणसी से चलकर श्री किशन दीक्षित के नेतृत्व में आए 227 साइकिल यात्रियों को सम्बोधित कर रहे थे। ‘लोकतंत्र बचाओं, देश बचाओं‘ साइकिल यात्रा एक दर्जन जनपदों से गुजरते हुए आज लखनऊ पहुंची। 30 अगस्त 2018 से प्रारम्भ साइकिल यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी होते यात्रा का समापन आज 11 सितम्बर 2018 को हुआ। नौजवानों ने श्री अखिलेश यादव को फिर से सŸाा में लाने का संकल्प दुहराया।
        श्री किशन दीक्षित के साथ साइकिल यात्रा में सर्व श्री रविकांत विश्वकर्मा, पप्पू साहनी, फिरोज अहमद, अनूप खरवार, जितेन्द्र यादव, ज्ञानू चैरसिया तथा दिलीप कश्यप आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। दिव्यांग श्री अभिषेक सिंह चैहान भी पूरी यात्रा में शामिल रहे।
  इस अवसर पर सर्वश्री किरनमय नंदा, रामगोविन्द चौधरी , राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, ओम प्रकाश सिंह, राममूर्ति वर्मा, मनोज पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव ‘ललई’, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, कंकर मुंजारे,  विकास यादव, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, रोहित शुक्ला, अशोक यादव, राम सागर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्री अखिलेश यादव ने नौजवान साइकिल यात्रियों को बधाई देते कहा कि समाजवादी युवाओं ने लोकतंत्र बचाओं के अतिरिक्त विकास और सामाजिक न्याय की यात्राएं भी चलाई है। साइकिल यात्रियों को जो दर्द उठाना पड़ा उस पर जनता जरूर मरहम लगाएगी।
  श्री यादव ने कहा कि देश में भाजपा की नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने जनहित में एक भी काम नहीं किया। वह तो ऐसे फैसले करती है जिससे लोगों को परेशानी हो और उनमें दुःख पैदा हो। भाजपा की राज्य सरकार पेपर लीक का बहाना कर भर्ती रोक देती है। बिजली विभाग, टयूबवेल कर्मी, पुलिस भर्ती में पेपर लीक का बहाना बन गया। मुख्यमंत्री जी कभी 20 लाख, कभी 4 लाख, कभी 1 लाख और कभी 40 लाख और 70 लाख नौकरियां देने के वादे करते रहे है। वे कहते नौजवान अयोग्य हैं जबकि वस्तुतः सरकार अयोग्य है। उनके बयान धोखा देते हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा कहती है कोर्ट और जज हमारे हैं। हमारा कहना है कि हमारे पास जनता है। भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। वह जाति में जाति निकालती है। वह प्रयोग करती है कि कैसे लोग दुःखी होते है। उन्होंने कहा मजबूरी में सिर मुंडाने वाले बीटीसी शिक्षकों के बारे में यह कहना कि उन्होंने पाप किए होंगे तो जो हर तीन चार दिन में सिर मुंडाते है तो उनके बारे में क्या कहा जायेगा? जैसे भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता है वैसे डीएनए भी नहीं दिखता है। उन्होंने आह्वान किया कि चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वोट ही एक रास्ता है जिससे लोकतंत्र बचाया जा सकता है।
साइकिल यात्री नौजवानों ने कहा कि वे श्री अखिलेश यादव को 2019 में सŸाा में लाने का संकल्प लेकर घर-घर जाएंगे। समाजवादी संघर्ष के आदी है। उत्तर प्रदेश ही लोकतंत्र को बचाएगा और केन्द्र की सरकार में बदलाव लाएगा। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र बचाओं यात्रा में 1000 किलोमीटर का सफर तय हुआ। इसमें रास्ते की दिक्कतें कोई रोड़ा नहीं बनी चूंकि नौजवान साइकिल यात्रियों का संकल्प दृढ़ था।

Scroll To Top
Translate »