प्रदेश की कानून व्यवस्था दयनीय – हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव


ggftr54r54
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश की कानून व्यवस्था को चिन्तनीय बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में बढ़ते हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कार जैसे गंभीर अपराध की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त की और कहा कि सुल्तानपुर जनपद में रंगदारी न देने पर दो भाइयों की हत्या जैसी वारदातें प्रदेश की कानून व्यवस्था के सामने बड़ा सवालिया निशान है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने तथा पुलिस प्रशासन को संवेदनशील तथा जबावदेह बनाने के बजाय विरोधी दलों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है।
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोप लगाया है कि महिलाओं के प्रति उ0प्र0 में सर्वाधिक अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद शामली तथा सहारनपुर की घटनाएं इस बात की प्रमाण है कि छेड़खानी की घटनाओं में पुलिस अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई न करने के कारण फिरोजाबाद तथा सहारनपुर में लड़कियों ने आत्महत्या कर ली जब कि शामली में दो बहनों के साथ बलात्कार की शर्मनाक घटनाएं हुई।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण फरूखाबाद की दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और जीप से कूदने से लड़की की मृत्यु की बात कही गई। जबकि पोस्टर्माटम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चोट पाया गया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ते हुए अपराध तथा पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया से सवाल कर रही है तथा प्रदेश की जनता मजबूती के साथ इसका जबाव 2017 में सपा सरकार को देगी।

Scroll To Top
Translate »