गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर वृक्षारोपण,चला लंगर


DSC_0144

लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री व सांसद  राजनाथ सिंह  के जन्मदिन कें मौके पर सोमवार को सुबह से ही राजधानी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया एवं चैक स्थित लाजपत नगर के गुरुद्वारा में क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंगर चलाकर गृहमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की गई। 

वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक डा0 नीरज बोरा, कार्यवाहक महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय ने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड में स्कूली बच्चों के साथ तपोबिया का वृक्ष लगाकर की। रिमझिम बारिश के बीच स्थानीय निवासियों के साथ ही बाल निकुंज विद्यालय बेलीगारद व बाल निकुंज इंग्लिष स्कूल पल्टन छावनी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक वृक्ष लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान वन विभाग के सहयोग से महादेव होटल चैराहे से सचिवालय कालोनी चैराहे तक नीम, चकोसिया, फाइकस, बेंजामिना, पाकड़ व तपोबिया के वृक्ष लगाये गये। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी लालजी मौर्या, वन दरोगा मनोज गौतम, वन रक्षक श्रीकृष्ण कुशवाहा व माली ताराशंकर के अलावा बाल निकुंज कालेजेज के संस्थापक शिवसहाय, रामअभिलाख पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, विनय शर्मा, रूपाली अग्रवाल, शम्भू शरण वर्मा, राधेश्याम व पं0 वरूण श्याम पाण्डेय सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के चैक स्टेडियम पहुंच प्रदेष महामंत्री एवं विधायक पंकज सिंह एवं विधायक डा0 नीरज बोरा ने वृक्षारोपण किया एवं मौजूद खिलाडियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान पंकज सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि जल्द से जल्द इस स्टेडियम में खिलाडियों हेतु सभी आवष्यक सुविधाएं एवं अच्छे कोचों की शीघ्र व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। 

इसके तुरन्त बाद विधायक पंकज सिंह एवं डा0 नीरज बोरा कार्यकर्ताओं के साथ चैक स्थित लाजपत नगर के गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये देष के गृहमंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की कामना की तथा लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, पार्षद रमेष कपूर बाबा, मंडलाध्यक्ष राम शरण सिंह, लवकुष त्रिवेदी, घनष्याम अग्रवाल, पार्षद कैलाष यादव, टिंकू सोनकर, प्रदीप शुक्ला, अनुराग मिश्रा, लोकेष सिंह, सुरेष मिश्रा, अवधेष कुमार, लल्लू मिश्रा, सतीष वर्मा, हर्षवर्धन सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एसबीआई कालोनी में 65 लाख से होगा सड़क व इण्टरलांकिग का कार्य

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड के अन्तर्गत सेक्टर-‘‘बी’’ में स्थित एसबीआई कालोनी की आंतरिक गलियों में अवस्थापना निधि से सड़कों का सुधार व इण्टरलांकिग का कार्य कराया जायेगा। 65 लाख रूपयें की लागत से होने वाले इस कार्य का शिलान्यास मंत्रोचार व पूजन के साथ क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा व कार्यवाहक महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से होगें। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद बृज किशोर पाण्डेय, मनमोहन सक्सेना, सतीश चन्द्र शर्मा, डा. सलिल खन्ना, जेएन दुबे, पं0 वरूण श्याम पाण्डेय, कृष्णमोहन अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, रामशरण सिंह, प्रदीप शुक्ला, लवकुश त्रिवेदी, सतीश वर्मा व नीरज द्विवेदी सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।


Scroll To Top
Translate »