PM मोदी बोले- अब गोपाल भाई को पूरा देश जान गया है


प्रधानमंत्री ने दीपावली के अवसर पर गोपाल भाई को फोन कर बधाई दी थी। उन्होंने गोपाल भाई से दस मिनट तक बात की। यह बातचीत इस मायने में खास है कि मोदी ने गोहिल से बेहद अपनेपन और सामान्य तरीके से बातचीत की। दोनों के बीच राजनीति और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की संभावनाओं पर भी चर्चा हुयी।

गोपाल भाई और प्रधानमंत्री के बीच हुयी यह बातचीत व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गयी। हर कोई इसे सुनने को बेताब हो रहा है। अपने संदेश को इस कदर वायरल होता देख मोदी ने इस पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया- ‘मै गोपाल भाई को एक सज्जन व्यक्ति के रूप में काफी समय से जानता हूं लेकिन आज तो पूरा देश उन्हें पहचान गया है।’

गोहिल के अुनसार प्रधानमंत्री ने उनसे एक नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से बातचीत की। इस बातचीत को करीब 25000 लोगों ने सुना। ‘यह ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें दूसरे लोग बातचीत तो सुन सकते  हैं, लेकिन उसमें शामिल नहीं हो सकते। गोहिल ने बताया कि उनके एक परिचित ने इस बातचीत का ऑडियो क्लिप उन्हें भेजा और इसे पाते ही उन्होंने तमाम दोस्तों को फॉरवर्ड भी कर दिया।

गोहिल की वडोदरा में  स्टेशनरी की दुकान है। वह वार्ड स्तर के भाजपा कार्यकर्ता हैं। गोविल के अनुसार सितंबर 2011 में मोदी के ‘सदभावना व्रत’ के दौरान वह उनसे मिले थे। तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद 2014 में वडोदरा में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मोदी के लिए प्रचार किया था।


Scroll To Top
Translate »