
नयी दिल्ली. गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा नतीजों में बीजेपी को जीत मिल चुकी है. दोनों राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हराकर जीत हासिल कर ली है. बीजेपी छठी बार गुजरात में अपनी सरकार बनाने में सफल हुई है.
गुजरात में बीजेपी को 182 सीटों में से 99 सीटों हासिल करके जीत हासिल की है. कांग्रेस ने 80 और अन्य ने तीन सीटे अपने नाम की है. वहीं हिमाचल में 68 सीटे के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीट हासिल करके जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने 21 और अन्य तीन सीटों पर अपना कब्जा जमाया है.
गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा था. हालांकि चुनावों के नतीजे साफ ज़ाहिर करते हैं कि कांग्रेस को भी इन चुनावों में नकारा नहीं जा सकता.
बीजेपी पार्टी की जीत से उत्साहित पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. पीएम मोदी ने, ‘ गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम अच्छे प्रशासन और विकास के लिए मजबूत समर्थन को दिखाते हैं.
मैं इन राज्यों में कड़ी मेहनत के लिए मेहनती बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं जिससे इन राज्यों में शानदार जीत हासिल हुई.
इसके बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट और किया, उन्होंने लिखा, ‘मैं गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लोगों का उनके स्नेह और बीजेपी पर विश्वास के लिए नमन करता हूं. मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम इन राज्यों की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और लोगों की सेवा के लिए अथक प्रयास करेंगे.
पीएम ने दो ट्वीट और करते हुए लिखा जीता विकास, जीता गुजरात. जय जय गरवी गुजरात! हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत.
https://rashtriyadinmaan.com
