
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये विधानसभा में आज 11,388 करोड़ 17 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया. वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट पेश करते हुए कहा कि इससे राज्य की जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी. अनुपूरक बजट गत मई में विधानमंडल के दोनों सदनों द्वारा पारित 362649़ 48 करोड़ रुपये के मूल बजट के अतिरिक्त है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पेश अनुपूरक बजट में दीनदयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास में मदद के लिये करीब एक हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है. अनुपूरक बजट में स्वच्छता अभियान मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए भी धन की व्यवस्था की गयी है.योगी सरकार के इस अनुपूरक बजट में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है. वहीं स्कूली बच्चों के स्वेटर के लिये 390 करोड़ के अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 40 करोड़ रुपये से गंगा से विश्वनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा.
बजट की खास बातें:
अंतरष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के लिए 1.3 करोड़,
आगरा एक्सप्रेस-वे के लिए सिम्बोलिक 1000 रुपया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब 4 करोड़ रुपए.
दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के लिए 58 करोड़.
स्वच्छ भारत के तहत ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण के लिए.
गन्ना भुगतान के लिए 200 करोड़.
जेलों में बिजली बिल के भुगतान के लिए 7 करोड़.
एटीएस, एसटीएफ समेत पुलिस महकमे के लिए 164 करोड़.
मेडिकल कॉलेजों के लिए 425 करोड़.
नागरिक उड्डयन विभाग को 200 करोड़.
स्वच्छ भारत मिशन में 522 करोड़.
कैलाश मानसरोवर भवन के लिए करीब 11 करोड़.
चित्रकूट में रामघाट समेत पर्यटन स्थलों के लिए 12 करोड़.
बनारस में विश्वनाथ मंदिर मार्गो के निर्माण के लिए 40 करोड़.
अल्पसंख्यको के लिए 84 करोड़.
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1125 करोड़.
विधानसभा की आर्ट गैलरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का तैल चित्र लगेगा. इसके लिये 39 लाख रुपए का अनुपूरक में प्रावधान किया गया है. इस गैलरी में अखिलेश यादव, मायावती और मुलायम सिंह यादव सहित सभी पूर्व सीएम की पेंटिंग लगी हुई है.
https://rashtriyadinmaan.com
