U P में 67 आईपीएस अफसरों के तबादले , कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले


ggftfrtfrtdd(10)
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने क़ानून व्यवस्था के मद्देनज़र आज 67 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं. आज किये गए तबादलों में कई जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं. योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में लाइन हाज़िर रहे एसपी स्तर के उन अधिकारियों की भी नई तैनाती दी है जो डीजीपी मुख्यालय में हाजरी देने का ही काम कर रहे थे. एस.एन. सावत एडीजी इलाहाबाद ज़ोन होंगे. रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद होंगे. के.एस.प्रताप कुमार इलाहाबाद के पुलिस महानिरीक्षक होंगे. भजनी राम मीना इलाहाबाद में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे होंगे. एल.बी.एंटनी पीटीसी मुरादाबाद में पुलिस महानिरीक्षक होंगे. आकाश कुल्हरी पुलिस अकादमी मुरादाबाद में एसपी बने रहेंगे. जोगिन्दर कुमार एसएसपी बरेली बने रहेंगे. जोगिन्दर कुमार समाजवादी पार्टी की सरकार के समय से ही बरेली के एसएसपी बने हुए हैं. जे.के.शुक्ला को झांसी का एसएसपी बनाया गया है.
भजनी राम मीणा इलाहाबाद में आईजी रेलवे बनाए गए हैं. के.एस. प्रताप कुमार आईजी डीजी मुख्यालय बनाए गए हैं. एस.एन. साबत को एडीजी इलाहाबाद जोन बनाया गया है. रमित शर्मा इलाहाबाद में आईजी ज़ोन बनाये गए हैं. शलभ माथुर पीएसी की 23वीं वाहिनी मुरादाबाद में सेनानायक होंगे. दिनेश कुमार एसपी हमीरपुर बनाए गए हैं. डी प्रदीप कुमार एसपी बागपत होंगे. राकेश शंकर एसपी लोक शिकायत बनाये गए. अब्दुल हमीद को एसपी तकनीकी सेवायें पद पर ट्रांसफर किया गया है. सौमित्र यादव को लखनऊ में एसपी रेलवे बनाया गया है. धर्मेन्द्र सिंह को मुरादाबाद की पुलिस अकादमी में एसपी बनाया गया है. प्रीतिंदर सिंह को मुरादाबाद में ही पीएसी में सेनानायक बनाया गया है. रामलाल वर्मा को होमगार्ड के कमान्डेंट जनरल का स्टाफ अफसर बनाया गया है. बालेन्दु भूषण सिंह को लखनऊ में एसपी एंटी करप्शन बनाया गया है. कलानिधि नैथानी को पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में एसपी बनाया गया है. अतुल सक्सेना को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में एसपी बनाया गया है. मनोज कुमार झा को पीएसी सीतापुर में सेनानायक बनाया गया है.
डॉ. मनोज कुमार पीएसी बरेली में सेनानायक बनाये गए हैं. शिव प्रसाद उपाध्याय लखनऊ में एसपी वाणिज्यकर बनाये गए हैं. डीपीएन पाण्डेय को लखनऊ में एसपी ईओडब्ल्यू बनाया गया है. लल्लन सिंह को लखनऊ में विशेष परिक्षेत्र का सेनानायक बनाया गया है. दिलीप कुमार को लखनऊ में यातायात निदेशालय का एसपी बनाया गया है. शकील अहमद खान को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का एसपी बनाया गया है. शैलेश कुमार यादव को लखनऊ में एसपी सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. मिर्ज़ा मंज़र बेग को लखनऊ में सीबीसीआईडी का एसपी बनाया गया है. राहुल राज को लखनऊ मुख्यालय में एसपी अपराध बनाया गया है. शफीक अहमद को सीतापुर में एसपी पीटीसी बनाया गया है. राजेश कुमार पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में एसपी बनाये गए हैं. राधेश्याम इलाहबाद में क्षेत्रीय अभिसूचना के एसपी बनाये गए हैं.
डॉ. धर्मवीर सिंह को गोरखपुर का एसपी रेलवे बनाया गया है. कल्पना सक्सेना मेरठ में क्षेत्रीय अभिसूचना की एसपी बनाई गई हैं. सुरेश्वर लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में एसपी बनाये गए हैं. आलोक कुमार पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में एसपी बनाये गए हैं. राधेश्याम भारद्वाज को मुरादाबाद में क्षेत्रीय अभिसूचना का एसपी बनाया गया है. प्रदीप गुप्ता लखनऊ में यूपी 100 के एसपी होंगे. ओमप्रकश को इलाहाबाद में 42 वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है. स्वामीनाथ को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में एसपी बनाया गया है. डॉ. ओमप्रकाश सिंह प्रथम झांसी में एसपी रेलवे होंगे. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ में एसपी बनाया गया है. जयप्रकाश लखनऊ में एसपी लोक शिकायत होंगे.

Scroll To Top
Translate »