
पटना. राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के ठिकानों में मंगलवार को हुई छापेमारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. आज लालू के समर्थकों ने बिहार की राजधानी पटना में जमकर बवाल किया. हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और खूब हंगामा मचाया. इन लोगों ने बीजेपी कार्यालय के सामने धरना भी दिया. वहीँ इस दौरान कुछ उग्र कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी भी की. हंगामें के चलते कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई.
घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए आनन-फानन में मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया गया. खबर है कि हंगामे के दौरान राजद और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई है. इस मामले में बीजेपी नेताओं का कहना है कि वो इसकी शिकायत पुलिस में करेंगे और जनता के बीच भी इस मुद्दे को लेकर जाएंगे. ये है मामला:- – दरअसल मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने लालू यादव के दिल्ली स्थित 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. – जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कई ट्वीट करके इसे राजनीतिक साजिश बताया था और बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए थे कि उन्हें डराने के लिए ये कार्रवाई की जा रही है. – उन्होंने कहा था कि मैं डरने वाला नहीं हूँ.
https://rashtriyadinmaan.com
