
लखनऊ | पुलिस प्रशासन के साथ लखनऊ व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों की बैठक आज दिनांक 21 मई 2022 दिन शनिवार को गोल्डन पैलेस अकबरी गेट पर संपन्न हुई.बैठक की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने की बैठक का संचालन लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने की आज की बैठक में प्रमुख रूप से डीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा एडीसीपी खालाबाजार, चौक नगर निगम के जोनल अधिकारी-2 एवं जोनल अधिकारी-6 भी मौजूद रहे.
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने सभी व्यापारियों का परिचय कराते हुए बताया कि आज हम सब लोग सामूहिक रूप से एकत्र हुए हैं परंतु एक बैठक से कुछ नहीं होगा हर बाजार में एक बैठक की जाए हमने इसके पहले भी मांग की थी बाजार की एक समिति बनाई जाए जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष महामंत्री नगर निगम बिजली विभाग पुलिस प्रशासन के अधिकारी होने चाहिए जिसकी हर माह बैठक हो और व्यापारियों की समस्या पर चर्चा हो.
हमारा दुकानदार नाली के बाहर माल नहीं लगाएगा परंतु प्रशासन इस बात की गारंटी लेकर हमारे फुटपाथ पर कोई अनाधिकृत रूप से ठेला खोमचा आदि नहीं लगेगा.
नादान महल रोड पर पार्किंग तो खुल गई परंतु शुल्क इतना ज्यादा है कि व्यापारी वहां खड़ा ही नहीं कर पाएगा ₹25प्रति4 घंटे के लिए व्यापारियों के लिए व्यवहारिक दर होनी चाहिए जिसमें मासिक पास जैसी व्यवस्था हो.

अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन के यहां तमाम अतिक्रमण है जैसे थाने में खड़े तमाम कबाड़ वाहन, दुगावा पुलिस चौकी से नाका तक खटारा वाहन खड़े हैं नगर निगम के कूड़ा घर तो बने हैं परंतु कूड़ा घर से ज्यादा कूड़ा रोड पर पड़ा है कभी-कभी तो यह देखने में आता है रोड पूरी कूड़े से ही पट गई है कई वर्षों पहले टेलीफोन खत्म हो चुके हैं परंतु खंभे आज भी रोड पर लगे हुए हैं बिजली के जर्जर खंभे रोड पर अतिक्रमण का कारण बने हुए हैं सरकार के द्वारा सुलभ शौचालय सड़क पर ही बना दिए गए हैं रकाबगंज पुल से माल गोदाम तक सैकड़ों वाहन दिन भर खड़े रहते हैं.
हम अधिकारियों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा व्यापारी रोड पर अतिक्रमण नहीं करेगा परंतु इस बात की गारंटी जरूर दें कि दूसरे लोग हमारी दुकान के आगे अतिक्रमण नहीं लगाएंगे.
लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री अनुराग मिश्र ने बताया नगर निगम के अधिकारी पहले अतिक्रमण को चिन्हित कर व्यापार मंडल को सूचित करें उसके बाद व्यापार मंडल का सहयोग लेते हुए उस पर कार्यवाही की जाए व्यापारी स्वता अपना अतिक्रमण हटा लेगा अतिक्रमण आज हटता है कल पुनः उसी स्थान पर अतिक्रमण लग जाता है यह जिम्मेदार अधिकारी अपनी पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी नहीं निभा रहे.
नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण हटाने आते हैं तो वहां रोड पर खड़ी और व्हीलर गाड़ियां जहां की तहां ही खड़ी रह जाती हैं उनके लिए भी क्रेन लेकर साथ में आएं इसके साथ-साथ अतिक्रमण टूट जाता है मलबा नहीं हटाया जा रहा है नगर निगम अपनी जिम्मेदारी के साथ अतिक्रमण टूटे दूसरी तरफ मलबा हटाया जाए.
हमारा व्यापारी जन धन तन मन से सहयोग करने के लिए तैयार है चौक का व्यापारी चौक चौराहे का सुंदरीकरण करने के लिए गोद लिया है जिसका सुंदरीकरण कार्य चल रहा है लखनऊ व्यापार मंडल के व्यापारी हर चौराहे को गोद लेकर सुंदरीकरण करा सकते हैं.
संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल जी ने कहा कि अमीनाबाद में लगभग 50 हजार व्यापारी हैं और हर दिन 50 हजार से अधिक ग्राहक आते जाते हैं सरकार की तरफ से कोई सुनियोजित व्यवस्था नहीं है.
सड़क से गाड़ियां हटाई जाती हैं परंतु प्रशासन यह नहीं बता पाता है यह गाड़ियां कहां खड़ी की जाएंगे मूत्रालय की कोई व्यवस्था नहीं है प्रशासन पहले एक योजना बनाएं उसके बाद उस पर कार्यवाही हो हम 1 फीट के बजाय दो फिर दुकान पीछे कर सकते हैं परंतु अतिक्रमण नहीं होना चाहिए आज हमारे अमीनाबाद में हजरतगंज से ज्यादा चौड़ी सड़कें हैं परंतु अतिक्रमण के कारण वह नहीं दिखाई दे रही हैं.
व्यापारियों में अधिकारियों के बीच समन्वय संवाद होना चाहिए.
महामंत्री अभिषेक खरे ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं.
महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया राजाजीपुरम के लिए कई योजनाएं आई परंतु जमीनी स्तर पर उस पर कोई कार्य नहीं हो पाया आज राजाजीपुरम में बुलाकी अड्डे के पास लगने वाले जाम पत्थर कट्टा के पास अतिक्रमण एवं जाम से व्याप्त राजाजीपुरम का व्यापार समाप्त होते जा रहा है.
नगर निगम जोनल अधिकारी दो ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद व्यापारियों को आश्वस्त किया व्यापारियों के साथ बैठक कर ही कोई आगे की कार्यवाही की जाएगी आज भी अतिक्रमण हटाने के पहले वहां पर चूने का छिड़काव किया जाता है यह जरूरी जरूर है रहा कि हमारा आपका संवाद नहीं हो पाया वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र के प्रस्ताव पर विचार करते हुए नादान महल रोड पर बनी पार्किंग में व्यापारियों के लिए मासिक पास की व्यवस्था की गई. नगर निगम की जोनल अधिकारी थे पुलिस प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों के द्वारा हटाए गए अतिक्रमण पर पुनः पुलिस के जिम्मेदार आन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अतिक्रमण लग जाता है इस पर पुलिस अधिकारी ध्यान दें.
एडीसीपी बाजार खाला ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे इस स्टैंड को हमारे संज्ञान में लाया जाएगा तो हम उस पर कार्यवाही करेंगे व्यापार मंडल के साथ संवाद किया जाएगा.
ऑनलाइन फ्रॉड होने पर 155260 उपरोक्त नंबर पर कॉल कर तत्काल सूचना दें जिससे साइबर क्राइम से बचा जा सके.
डीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया की व्यापार मंडल के साथ संवाद कर पहले सूचना कर दी जाएगी उसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा अमरनाथ मिश्र के द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर हर बाजार की एक समिति बनाई जाएगी जिसमें अध्यक्ष महामंत्री नगर निगम पुलिस बिजली के अधिकारी होंगे बाजारों की समस्या पर विचार करते हुए उसका निदान किया जाएगा थाने में किसी व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा इसकी मैं गारंटी देता हूं अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा या मुख्यमंत्री की विशेष मंशा है कि अपना लखनऊ शहर स्वच्छ साफ सुथरा हो.
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोयल वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र अनुराग में विनोद अग्रवाल सतीश शर्मा अभिषेक खरे उमेश शर्मा विनय जैन उमेश पाटिल अतुल त्रिपाठी अमित वर्मा सचिन रस्तोगी अनुज शुक्ला इरफान रियाज जावेद वसी उद्दीन इमरान राजेश अग्रवाल प्रशांत कर कुछ मिश्रा समीर जैन नरेश कुमार परवेज जोखन प्रसाद यादव नसीम अकरम अंसारी केदार बाजपेई नजमी सुधीर कुमार अभिनव गुप्ता नूर मोहम्मद दीपा गुप्ता सतीश नाथ ओम प्रकाश प्रजापति ओमी अज्जू खान प्रमोद अवस्थी राजीव शर्मा प्रशांत कुमार गुप्ता कृष्ण चंद्र रस्तोगी पिंटू गुप्ता गुड डे नवाब शहजाद अहमद समसी दीपक सहगल अनुज द्विवेदी सलमान परवेज खान आयुष निगम सुनील जयसवाल रंजीत गुप्ता विजय कुमार निर्माण सतीश कुमार मिश्रा नरेश कुमार के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे.
https://rashtriyadinmaan.com
