कभी बबुआ की, कभी बुआ की सरकार ने मिलकर उ.प्र. को लूटा है— रमापति राम त्रिपाठी


unnamed666yt
लखनऊ|  फर्रुखाबाद में परिवर्तन यात्रा में आज के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  रमापति राम त्रिपाठी  ने कहा अगर हम परिवर्तन की बात करते है। केवल सत्ता का परिवर्तन नही बल्कि व्यवस्था का भी परिवर्तन होना चाहिये। जब हम व्यवस्था पर ध्यान देते है 14 वर्षों से उ.प्र. में सपा बसपा की सरकारें चल रही है, कभी बुआ की सरकार कभी बबुआ की सरकार इन दोनो ने मिलकर उ.प्र. को लूटा है। भ्रष्टाचार बढा है, गुण्डागर्दी बढ़ी है, किसानों का शोषण हुआ है। नौजवान बेरोजगार हुआ है। महिलाओं का अपमान हुआ है। और लोगों की दिन दहाडे हत्यायें हुई है। लोगों का धर्म के आधार पर तुष्टीकरण हुआ है विकास के नाम पर धोका हुआ है विकास गाँव का नही हुआ गाँव की सड़के टूटी है गाँव के हैण्डपम्प बंद है गाँव के ट्यूबवेल बंद है, गाँव में पानी नही नहरों में पानी नही। स्कूलों में शिक्षक नही अस्पताल में डाक्टर नही दवा नही गाँव का बुरा हाल है। कोई काम बिना पैसे के नही हो रहा यहाँ तक कि रोजगार बेचा जा रहा है। नौकरी बेची जा रही है। आज उ.प्र. में चारो और हाहाकार मचा है। इसके लिये जिम्मेदार कौन है कहीं ना कहीं पाँच वर्ष पहले हम सब से भूल हुई है। गरीब और अमीर की खाई को मिटाना है, किसानों को ऊपर उठाना है। 50 दिन के बाद न ये लाइन रहेगी न ये गुंडे रहेंगे ना ये भ्रष्टाचारी रहेंगे ना ये काले धन वाले रहेंगे न बेईमान रहेंगे ।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आंवला के विधायक माननीय धर्मपाल सिंह ने कहा बंधुओं आप को वोट डालने का अवसर मिला है दुनिया के कुछ ऐसे देश है जहाँ वोट डालने का अवसर नही मिलता वहाँ अभी राजतंत्र नही है राजा नही है यहाँ पर आपको पाँच वर्ष के बाद वोट डालने का अवसर मिलता है आप अपने वोट की कीमत जानते है आपको वोट देते समय नेता का चयन करते समय चुनते समय तीन बातो का ध्यान रखना चाहिये आपको ध्यान रखना चाहिये कि नेता की नीति कैसी है, नेता की नियति कैसी है, आपको ध्यान रखना चाहिये नेता कैसा है। आपने 2014 में वोट देते समय ध्यान रखा और मोदी जी को प्रचंड बहुमत से जिताकर चयन किया मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाया, मोदी जी की नीति अच्छी है और मोदी जी की नियति अच्छी है और मोदी जी अच्छे नेता है आज देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी है और पं. दीन दयाल जी के चिंतन पर काम कर रहे है पं. दीन दयाल जी का चिंतन था, सोच थी उस दिन सच्चा प्रजा तंत्र आयेगा जिस दिन गाँव के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति जो शोषित है दलित है पीडित है उपेक्षित है जो अपने अधिकारों का उपयोग नही.कर पा रहा है.जिसे न्याय नही.मिलता उस दिन.सच्चा प्रजा तंत्र आयेगा जिस दिन उस गरीब को जिसकी कोई बात नही सुनता उसको घर बैठे न्याय मिल जाये इसी चिंता को लेकर मोदी जी तमाम काम कर रहे है।
सभाओं को सम्बोधित करते हुये फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत  ने कहा इस परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य है उ प्र.में एक अच्छी सत्ता की स्थापना करना। सत्ता परिवर्तन से ही उ.प्र. में सही मायने में एक अच्छी सरकार आ सकती है। इससे पहले उ.प्र. में आप सपा बसपा की सरकारें देख रहे रहे है कभी सपा की सरकार कभी बसपा की सरकार फिर सपा की सरकार फिर बसपा की सरकार आप चूल्हे से निकलो और भार में गिर जाओ चूल्हे से निकलना और भार में गिर जाना परिवर्तन होता है क्या कुएँ से निकलना और खाई में गिर जाना परिवर्तन होता है क्या सही मायने में परिवर्तन वह होता है जो सुखदायी हो और सही मायने में सबकी समस्या का निराकरण हो बंधुओं उ.प्र. की जनता ने बार बार परिवर्तन किया है। और माननीय राजनाथ सिंह में उन सरकारों में उ प्र. में गुण्डागर्दी नही होती थी उस समय उ.प्र. व फर्रुखाबाद में 18 से 22 घंटे बिजली आती थी।
आज फर्रुखाबाद जिले की स्वागत सभाओं में भाषण करते हुये यात्रा प्रमुख सुरेश अवस्थी जी ने कहा यह परिवर्तन यात्रा झाँसी से चलकर आप के जिले में आयीं है यह 65 वी विधान सभा है यह यात्रा जिन जिन विधाओं से गुजरी है  बताना चाहता हूँ उ.प्र. की सारी विधान सभाओं में बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है उ प्र. की जनता कराह रही थी इसलिये सपा के साथ साथ बसपा से भी इस उ.प्र.को छुटकारा दिलाना है बंधुओं इस सरकार में यहाँ तक की सुरक्षा देने वाले लोग भी.सुरक्षित नही है 1150 जगहों पर पुलिस वाले मारे गये है और 150 पुलिस वालो की हत्या की गयी इस लिये सपा बसपा से छुटकारा पाना है। उ.प्र. भी विकास की धारा में लाने के लिए आगे बढेगा और नरेंद्र मोदी  की सरकार जिसने सुरक्षा, काला धन के वादे को पूरा किया है और देश में गाँव गरीब किसान के लिये विकास की गंगाबहायी है ।  नरेंद्र मोदी  के हाथो को मजबूत करने के लिये उ.प्र. में भी भाजपा की सरकार बनाइये जिससे यहाँ पर भी विकास की गँगा बह सके।

Scroll To Top
Translate »