
लखनऊ: भारतीय टीम ने दूसरी बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। भारत ने 15 साल बाद एक बार फिर यह जीता है। इससे पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया के होबर्ट में टीम ने अर्जेंटीना को 6-1 से हराकर जूनियर वर्ल्ड कप जीता था।
वर्ल्ड कप पर कब्जा करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान हरजीत के चेहरे पर जहां जीत की खुशी थी, वहीं आंखों में आंसू भी थे। उन्होंने सबसे पहले स्टेडियम में मौजूद फैंस और लखनऊ का शुक्रिया अदा किया। हरजीत ने कहा कि वो अपनी पूरी जिंदगी में जीत का लम्हा कभी नहीं भुला पाएंगे। टीम के हर खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए काफी मेहनत की थी और फाइनल तक जीत का जज्बा बरकरार रहा। इस जीत के पीछे कोच हरेंद्र सिंह की भी बड़ी भूमिका है। उनके बिना यह लम्हा शायद टीम को नसीब नहीं होता।
https://rashtriyadinmaan.com
