सहारा, बिड़ला से मोदी ने ली रिश्वत: अरविंद केजरीवाल


 

15622209_1754549901532874_6781478967334077932_n
भाजपा सत्ता और पैसे की पार्टी है

लखनऊ। राजधानी में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नोटबंदी के विरोध में रैली करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मोदी ने सहारा और बिड़ला से रिश्वत ली है। बीजेपी सत्ता और पैसे की पार्टी है। मैं यहां वोट मांगने नहीं, देश बचाने की भीख मांगने आया हूं। केजरीवाल बोले, लानत है ऐसे बेटे पर जो अपनी मां को भी को लाइन में खड़ा कर दिया। भाजपा सत्ता और पैसे की पार्टी है। इनका बस चले तो अपने बाप को भी बेच कर खा जाएं।

इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी एलान किया कि राजनीतिक दल अगर चंदा लेंगे तो उनकी इंक्वायरी नहीं होगी। मैं कहता हूं की इंक्वायरी करो। भाजपा कैश में चंदा लेती है और हमसे कहती है कैशलेस बनो। नोटबंदी का कदम भी खराब और नीयत भी। उन्होंने कहा कि अभी गुजरात से महेश गिरफ्तार हुआ, 13 हजार करोड़ उसके खाते में थे। वो कह रहा था इनकम टैक्स वालों को बताऊंगा। लेकिन एक महीने बाद भी इनकम टैक्स वाले पूछ नहीं पाए। उसमें अरबपतियों का पैसा है, लेकिन वह मोदी के दोस्त हैं। मोदी का यह कदम भी खराब है और नीयत भी खराब है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 8 लाख करोड़ का घोटाला किया है। 1 लाख 14 हजार करोड़ का लोन अरबपतियों का माफ कर दिया। बैंक इससे कंगाल हो गये। अब 8 लाख करोड़ माफ करना है। इसलिए मोदी अमित शाह ने यह साजिश रची। 8 नवंबर से पहले अपना अपना पैसा जमा कर लिया। अंबानी और बिड़ला को भी बता दिया। माल्या दारू बनाता है और नंगी.नंगी लड़कियों के साथ फोटो खींचवाता है। पिछले हफ्ते विजय माल्या के 12 सौ करोड़ रुपए माफ कर दिए। शर्म करो, गरीब आदमी बैंक में लाइन लग कर पैसा जमा कर रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी का आलोचक हूं, लेकिन मैं उन्हें ईमानदार समझता था। लेकिन कुछ ऐसे पेपर मेरे हाथ लगे तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। 15 अक्टूबर 2013 को बिड़ला के यहां रेड हुई तो कंप्यूटर और जरूरी कागजात उठा लाए। इनकम टैक्स के पास एक कागज है, जिसमें लिखा है मोदी को 25 करोड़ देने थे। 12 करोड़ दिए हैं, 13 करोड़ देने हैं। मोदी जी उस समय गुजरात के सीएम थे। दो साल से पीएम हैं, लेकिन जांच नहीं कराई। 22 नवंबर 2014 को सहारा के यहां इनकम टैक्स की रेड हुई, जिसमें 130 करोड़ मिले। कुछ कागज भी मिले। इसमें इनकम टैक्स के अधिकारी और गवाह के दस्तखत हैं। इसमें लिखा है सहारा ने जायसवाल के माध्यम से 30 अक्टूबर 2013 को ढाई सौ करोड़ रूपए दिए। 40 करोड़ मोदी को मिले हैं। 2 साल से पीएम हैं जांच नहीं होने दी। अगर मोदी ने बिड़ला और सहारा से रिश्वत ली थी। इसका मतलब है कि मोदी ने माल्या से भी रिश्वत ली है। हम लोगों को लाइन में लगा दिया और खुद रिश्वत खा रहे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि मोदी के नोटबंदी के फैसले से देश गरीब हो गया और काले धन वालों का धन बढ़ता जा रहा है। मैं कुछ कागज दिखाऊंगा। जिसे मीडिया नहीं दिखायएगा। आप सब लोग उसे घर-घर पहुंचाएंगे। मोदी कह रहे हैं कि हम कालाधन ख़त्म करना चाहते हैं। देश जानता है कि हमने कालाधन के खिलाफ अनशन किया। उस वक्त कांग्रेस के 15 मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन किया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए हमने जान की बाजी लगाई है। नोटबन्दी की आड़ में मोदी अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने ने कहा कि मोदी के अच्छे काम का हमने अभिवादन हमेशा किया है। अगर कालाधन और भ्रष्टाचार के नाम पर मोदी देश को लूटेंगे तो हम सबसे पहले विरोध करेंगे। मैं इनकमटैक्स में रहा हूं। जब 2 हजार के नोट की बात हुई तब ही मैं जान गया था कि कुछ गलत होने वाला है। अगर इन्हें भ्रष्टाचार कम करना था तो जेल में डालना था। मोदी के पास एक फ़ाइल है, जिसमें स्विस बैंक में जिनके खाते हैं उनके नाम हैं। ऐसे 648 लोगों हैं। बड़े-बड़े अरबपतियों का नाम है। अगर भ्रष्टाचार ख़त्म करना था तो उन्हें जेल में डालो शाम तक भ्रष्टाचार ख़त्म हो जाएगा। रैली में पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आज यूपी में चुनाव का माहौल है। ये भाजपा नहीं भारतीय जुमला पार्टी है। अब जुमला पार्टी के चक्कर में नहीं पडऩा है। इनकी जमानत जब्त हो जाएगी। 8 नवंबर को उन्होंने आपके खाते पर डाका डाल दिया। घर में बीमार हैं लोग लेकिन अपना पैसा नहीं निकल सकते हैं। ऐसे ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नसबंदी अभियान चलाया था तब उन्हें जनता ने नकार दिया था। अब मोदी ने नोटबंदी का अभियान चलाया है। यूपी में भाजपा किसी नंबर पर नहीं रहेगी। लोग कसमे खा रहे हैं कुछ भी हो वोट मोदी को नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  कहा कि  देश में 104 मौत नोटबंदी से हुई है। इसका जवाब देने मोदी संसद तक नहीं जा पा रहे हैं और कहा रहे है कि नोटबंदी से कोई मौत नहीं हुई संजय सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी 4 दिन पहले पप्पू नाराज हो गया थे। जब मोदी से मिला तो मोदी ने पहले 2जी की फाइल खोली, फिर जीजा की फाइल खोली तो एक बार फिर पप्पू फेल हो गया। अब वो भ्रष्टाचार पर नहीं बोलते। वहीं रैली में आये आप कार्यकर्ता स्लोगन के माध्यम से पीएम मोदी का विरोध करते नजर आए। एक कार्यकर्ता ने एक तख्ती अपने हाथ में पकड़ रखी थी, जिस पर लिखा था, मोदी जी मस्त हैं, आम जनता त्रस्त है।


Scroll To Top
Translate »