बजट पूर्व रिजर्व बैंक की आखिरी मौद्रिक समीक्षा कल, कयासों का दौर जारी


ss

नयी दिल्ली/सिंगापुर : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कल मंगलवार को मैद्रिक नीति की घोषणा करेगा. बजट पूर्व रिजर्व बैंक की यह आखिरी आर्थिक समीक्षा होगी. इस बीच आर्थिक जानकारों व ब्रोकरेज हाउसों के बीच कयासों का दौर जारी है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि रघुराम राजन बजट से ठीक पहले ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं करेंगे और बजट घोषणाओं व सरकारों की नीतियों का इंतजार करेंगे. गौरतलब है कि पिछले दिनों रघुराम राजन ने कहा था कि महंगाई दर में नियंत्रण जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार को राजकोषीय घाटा पर नियंत्रण रखना चाहिए था. ब्याज दरों के घटने से महंगाई बढ़ सकती है.

कुछ अर्थशास्त्रियों को मानना है कि सरकार राजकोषीय घाटे का चिंता करने की बजाय सरकारी खर्च बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों के पास पैसा पहुंच सके. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कल होने वाली अपनी छठी द्वैमासिक नीतिगत समीक्षा में ब्याज दरें अपरिवर्तित रख सकता है. यह बात आज सिंगापुर के प्रमुख बैंक डीबीएस ने कही.

Scroll To Top
Translate »