टेक महिंद्राः मुनाफा 3.4% घटा, आय 1.3% बढ़ी


tech_mahindra_new_240

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्राका मुनाफा 3.4 फीसदी घटकर 759 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 785.6 करोड़ रुपये रहा था।

 

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की रुपये में आय 1.3 फीसदी बढ़कर 6701 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की रुपये में आय 6616 करोड़ रुपये रही थी।

 

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिटडा 6.4 फीसदी बढ़कर 962 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिटडा 903.7 करोड़ रुपये रहा था।

 

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिटडा तिमाही आधार पर 13.65 फीसदी से बढ़कर 14.36 फीसदी हो गया है।

 

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की अन्य आय 64 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की अन्य आय 166 करोड़ रुपये रही थी।


Scroll To Top
Translate »