कपिल का मजाक उड़ाना प्री-प्लांड, कृष्णा के पीछे कोई और है


kpil

मुंबई। टीवी पर किसी शो का बंद होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उसी जगह कोई नए शो का आना और पिछले शो के कलाकारों का मजाक डड़ाना दर्शको को रास नहीं आया। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों? कौन है इसके पीछे? क्या यह जानबूझकर किया गया? क्या कपिल की किसी से अनबन थी? कपिल का शो हटना…उनके शो का नाम बदलकर कॉमेडी नाइट लाइव रखना… इसके बारे में हम यह कहें कि ये सब प्री-प्लांड था, तो गलत नहीं होगा।�
दरअसल जो खबर मिली है, वह ये है कि कपिल और चैनल के साथ संबंध बिगड़ गए थे। वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फीस का मामला बड़ा मुद्दा था। सूत्रों का कहना है कि कपिल अपने साथ सभी कलाकारों की फीस बढ़वाना चाहते थे, जबकि चैनल इसके पक्ष में नहीं था। बात बिगड़ती गई। नतीजन, कपिल ने शो छाडऩे का फैसला कर लिया। उनके साथ बाकी कलाकार भी शो से अलग हो गए। लास्ट एपीसोड के प्रसारण नहीं के पीछे भी यही कारण था। इसके शूट में कुछ पेंच फंसा हुआ था। किसी तरह शो शूट हुआ और उसका प्रसारण किया गया।�
इस बीच यह भी चर्चा है कि कपिल अपनी टीम के साथ किसी और चैनल में आ सकते हैं। जहां तक कृष्णा की बात है, तो वो अपने बड़बोले के लिए फेमस हैं। कपिल की तरह उनमें ह्यूमर नहीं है, ना ही शालीनता है। लेकिन यह भी सच है कि उन्होंने रविवार को जो किया, वह सब स्क्रिप्टेड था, उसमें लाइव जैसा कुछ भी नहीं था।
दर्शकों के दिल में कपिल
नए शो के कॉमेडियन द्वारा कपिल का मजाक उड़ाना चैनल को महंगा पड़ सकता है। इसका अंदाजा ऑडियंस के रिएक्शन से बखूबी लगाया जा सकता है। जी हां, दर्शकों में जहां कपिल के प्रति आगाढ़ प्यार देखने को मिल रहा है, वहीं कृष्णा के प्रति नफरत। इसका नुकसान कृष्णा को भी उठाना पड़ेगा। पहले शो के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और दर्शकों ने कुछ इस तरी अपनी भड़ास निकाली।


Scroll To Top
Translate »