नाबालिग से गैंगरेप, एक गिरफ्तार


नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ शुक्रवार को तीन लोगों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। नाबालिक बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी उसे आरोपियों ने बाइक पर बेहोशी की दवा सुंघाकर बैठा लिया और जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए नौरोजाबाद नगर निरीक्षक गुलाब सिंह सोमवंशी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम नाबालिग नौरोजाबाद बाजार सब्जी खरीदने गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में बाइक में सवार तीन युवक मिले और उन्होंने बाइक रोककर नाबालिग को एक कपड़ा सुंघाया जिससे वह बेहोश हो गई। तीनों ने उसे बाइक पर बिठाया और जंगल की ओर ले गए जहां पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को नाबालिग अपनी मां के साथ थाने में पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी लड़की के पहचान के हैं। इनमें पपलू मुसलमान सोहागपुर, गालू पाली निवासी है। एक अन्य आरोपी का नाम अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने एक आरोपी पपलू मुसलमान को गिरफ्तार कर लिया है शेष दो की तलाश कर रही है।

लूट लिए रुपये

आरोपियों ने नाबालिग के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उससे 16 हजार रुपये लूट लिए। नाबालिक के पास रखा मोबाइल भी उन्होंने छीन लिया।

पीएस उइके, पुलिस अधीक्षक उमरिया ने कहा कि हमने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जल्द ही कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Scroll To Top
Translate »