राष्ट्रपति चुनाव 2017: सोनिया गांधी से मिलेंगे राजनाथ और वैंकेया नायडू, विपक्षी दलों ने की बैठक


x27-1448638124-modi-sonia-600-11-1494497706.jpg.pagespeed.ic.I-zJJBtS6D
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। जहां प्रमुख विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बैठक की, दूसरी बीजेपी की तरफ से तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रही है। इसी कड़ी में वैंकेया नायडू और राजनाथ सिंह शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं।

बीजपी नेता राष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्र में सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी सभी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुट गई है। इसको लेकर बीजेपी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उनसे चर्चा जारी है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू ने इस संबंध में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और बीएसपी नेता सतीश मिश्रा से बातचीत की है। शुक्रवार को दोनों केंद्रीय मंत्री सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने जा रहे हैं। उसी दिन उनके सीताराम येचुरी से इस बारे में चर्चा की संभावना है। दिल्ली में विपक्षी दलों की हुई बैठक


Scroll To Top
Translate »