प्रियंका गांधी के राजनीत में सक्रिय तौर पर शामिल होने की सुगबुगाहट एक बार फिर से शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी ने प्रियंका गांधी को इलाहाबाद की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर प्रस्ताव पास किया है।
माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की काट के लिए कांग्रेस की यह नई रणनीति हो सकती है।
कमेटी ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि प्रियंका गांधी को इलाहबाद की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। इससे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी फूलपुर से चुनाव लड़ते आए थे।
सोमवार को मीडिया में खबर आई थी कि प्रियंका गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से देशभर में प्रचार करेंगी। मीडिया में ये खबर आते ही कांग्रेस के नेता अजय माकन ने इस बात का खंडन किया था।
मीडिया में सोमवार दोपहर 12 बजे अचानक ये खबर आई कि प्रियंका गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से पूरे देश में चुनाव प्रचार कर सकती हैं।
प्रियंका अमेठी और रायबरेली में ही चुनाव प्रचार करती रही हैं जहां से उनके भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव लड़ते हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
