
नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पत्र में अपने दौरे के दौरान राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराई गई सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की है, हालांकि इसी दौरान उन्होंने यह भी लिखा है कि सरकार की इस सुरक्षा व्यवस्था से उन्हें और उनसे मिलने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने लिखा कि ‘ राज्य में मेरे दौरे के दौरान सरकार द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा व्यवस्था की मैं सराहना करती हूं, मगर मैं आपसे अनुरोध करती हूं उत्तर प्रदेश में उनके दौरे के दौरान सुरक्षा को जितना संभव हो काम रखा जाए ताकि इससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो।’
प्रियंका गांधी ने यह पत्र रायबरेली के दौरे के संबंध में लिखा है। अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे पर पिछले दिनों गईं प्रियंका गांधी से मिलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, इसी संबंध में प्रियंका ने योगी सरकार से यह गुजारिश की है। बता दें कि सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे पर जब प्रियंका गई थीं तो इस दौरान उनके साथ 22 गाड़ियों का काफिला था।
https://rashtriyadinmaan.com
