UP Police के 29 हजार सिपाहियों का प्रमोशन, बने हेड कांस्टेबल


इलाहाबाद स्थित पुलिस हेड क्वार्टर में एसपी कार्मिक अशोक कुमार के मुताबिक 1988 से 2009 बैच तक के सिपाहियों की पदोन्नति की सूची बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेज दी गई है। इसमें कुल 29041 सिपाही प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बने हैं। प्रोन्नति के दौरान सिपाहियों का कैरेक्टर रोल अहम रहा। उसी आधार पर उनका प्रमोशन हुआ है। सजा पाने वाले सिपाहियों का प्रमोशन रुक गया है।

एसपी कार्मिक ने बताया कि सिपाही से हेड कांस्टेबल की पदोन्नति पाने के लिए कम से कम सात साल का अनुभव जरूरी होता है। इसी तरह हेड कांस्टेबल से दरोगा बनने के लिए तीन साल का अनुभव चाहिए। दस साल का अनुभव होते ही दरोगा बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।


Scroll To Top
Translate »