उद्यमियों को सुविधा और सुरक्षा दोनों देगे : दिनेश शर्मा


C9skRI5UAAAFxQY.jpg large

ओपेन एक्सेस से बिजली लेने की छूट होगी

लखनऊ,।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए गुणवत्ता युक्त अनवरत विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा का पूरा माहौल सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में ऐसी उद्योग नीति बनायी जाय जो अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय हो। उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि उद्यमियों को प्रत्येकस्तर पर अनुकल वातावरण मिले।

 

उप मुख्यमंत्री ने आज यहां योजना भवन में नयी औद्योगिक नीति तैयार करने के लिए बनी मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यमियों के साथ विचार विमर्श के दौरान ये बातें कहीं। बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी तथा औद्योगिक विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के लिए प्रभावकारी सिंगिल विन्डो सिस्टम लायेगी ताकि सभी तरह की स्वीकृतियां उद्यमियों को एक स्थान पर मिल सके। इससे उद्यमियों में विश्वास का वातावरण बनेगा। इसी तरह निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के लिए आन लाइन ग्रीवान्स रिड्रेसल सिस्टम तैयार किया जा रहा है। बैठक में उद्यमियों की ओर से उद्योग स्थापित करने में आने वाली कठिनाइयों एवं परेशानियों से मंत्री समूह को अवगत कराया गया। उद्यमियों ने भू.उपयोग परिवर्तन, भूमि अधिग्रहण में आनेवाली कठिनाइयों, पर्यावरण क्लीयरेन्स, औद्योगिक सुरक्षा, समयबद्ध स्वीकृतियां, पारदर्शिता, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, औद्योगिक आस्थान की जमीनों को फ्रीहोल्ड करने, नवीन उद्योगों को प्रोत्साहन इन्सेन्टिव देते समय पुराने उद्योगों पर भी ध्यान देना, लेबर रिफार्मए भूमि की उपलब्धता, सूक्ष्म उद्योगों के लिए अलग से नीति बनाना, अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जानाए वर्करों के लिए गृह निर्माण, ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट लगाना, डेयरी उद्योग एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना ओपेन एक्सेस से विद्युत प्राप्त करने की छूट, भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद स्वतरू म्यूटेशन की कार्रवाई आदि के संबंध में आने वाली कठिनाइयों से मंत्री समूह को अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री ने उद्यमियों द्वारा उठाये गये बिन्दुओं एवं सुझावों पर विचार.विमर्श कर उसे नई नीति में समाहित करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों एवं प्रदेश वासियों के हित में सकारात्मक कदम उठायेगी,जिससे प्रदेश में पंूजी निवेश के साथ.साथ रोजगार सृजन होगा और प्रदेश का विकास होगा।औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यदि उद्यमियों के लिए आवश्यक होगा तो सरकार एक्ट बनाने पर भी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमी सकारात्मक सोच के साथ जायें, कि अब उत्तर प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए अच्छा वातावरण बन रहा है। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने उद्यमियों को ओपेन एक्सेस से विद्युत खरीद करने के लिए छूट करने की बात कही।

बैठक में मुख्य सचिव राहुल भटनागर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव वित्त अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव नियोजन मुकुल सिंहल, प्रमुख सचिव राजस्व अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव लघु एवं मध्यम उद्योग रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव उद्योग आलोक सिन्हा, सचिव उद्योग श्रीमती अलक नन्दा दयालए गृह सचिव कमल सक्सेना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा उद्यमियों की ओर से, एसोचैम फिक्की सी0आई0आई0, पी0एच0डी0 चैम्बर्स आफ कामर्सए टी0सी0एस0, हिन्दुस्तान टॅूल्स, पतंजलि तथा अन्य कम्पनियों के लगभग 72 प्रतिनिधि मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »