जेएनयू में राहुल गांधी को काले झण्डे दिखाए, केजरीवाल ने बिठाई जांच


 

JNU-black-flags-to-Rahul-Kejriwal-inquiry-institut-news-in-hindi-128848

नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में शनिवार शाम दो बड़े घटनाक्रम सामने आए. जेएनयू पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काले झण्डे दिखाए गए. जेएनयू में राहुल गांधी के खिलाफ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी गो बैक’ के नारे लगाए. जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने पर गिरफ्तार किए गए छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जेएनयू में राहुल गांधी इसी अभियान में शामिल होने पहुंचे थे. जेएनयू में राहुल गांधी अपने कार्यक्रम के बाद लौटे तो उनकी गाड़़ी के सामने एबीवीपी के छात्र लेट गए. एसपीजी ने दूसरे रास्ते से राहुल गांधी को जेएनयू से निकाला.

हर किसी को अपनी आवाज उठाने का हक है. सबसे बड़ा देशद्रोही वो, जो आवाज दबाए. हैदराबाद में रोहित वेमुला की आवाज दबाई गई. हमें खुद के अंदर भी देखना होगा. संभव है कि दो लोगों का किसी मुद्दे पर अलग-अलग पक्ष हो, लेकिन सभी को अपनी बात रखने का हक है.

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में जांच बैठा दी है. उन्होंने डीएम को इस मामले में जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. केजरीवाल इससे पहले ट्वीट करके कह चुके हैं कि देश के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

यहां एक तरह जहां एबीवीपी ने राहुल गांधी को काली झंडे दिखाए. वहीं कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और सीपीआई नेता डी राजा भी मौजूद थे. हालांकि जेएनयू में राहुल गांधी से पहले ही ये नेता पहुंच चुके थे, लेकिन उनका विरोध नहीं हो रहा था. जैसे की राहुल गांधी जेएनयू में पहुंचे, एबीवीपी ने उनका विरोध शुरू कर दिया.

यह कार्यक्रम जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया गया था. लेफ्ट नेताओं का कहना था कि इस मामले को गलत तरह से पेश किया जा रहा है. छात्रों का कहना था कि इस पूरे प्रकरण में जेएनयू की छवि खराब हो रही है. वहीं, एबीवीपी का कहना है कि छात्रों ने देशविरोधी नारे लगाकर देशद्रोह किया है. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

जेएनयू में राहुल गांधी की मौजूदगी में बवाल बढ़ा तो रजिस्ट्रार ने कार्यक्रम के माइक बंद करने के आदेश दिए. इसके थोड़ी ही देर बाद छात्रसंघ ने सोमवार को हड़ताल किया. इसमें जेएनयू के शिक्षक भी साथ देंगे. इससे पहले भाजपा सांसद महेश गिरी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने वालों में सीपीआई नेता डी राजा की बेटी भी मौजूद थी. सांसद महेश गिरी की चिट्ठी पर ही जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी हुई थी.


Scroll To Top
Translate »