राहुल गांधी की बात का कांग्रेसी नेता पर हुआ इस कदर असर कि दे दिया इस्तीफा


1660s4yvszmv3sbtmulbkfsfu22xhjkoznlr5415546
पणजी. कांग्रेस के महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की युवाओं को आगे आने देने की अपील का असर पार्टी के सीरियर नेताओं पर होने लगा है. गोवा कांग्रेस के सीनियर नेता और प्रदेश अध्यक्ष शांताराम नाइक ने अगली पीढ़ी का रास्ता साफ करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में राहुल गांधी ने पार्टी में बदलाव की जरूरत की बात कही थी. उन्होंने युवा पीढ़ी से नेतृत्व संभालने के लिए आगे आने की अपील भी की थी. कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके लिए पार्टी के सीनियर नेताओं से भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए उन्हें मनाने की बात भी कही थी. राहुल गांधी के पार्टी में युवाओं को तरजीह देने की बात पर जोर देने से यह साफ हो गया था कि वे पार्टी में बदलाव करना चाहते हैं, जिसकी जरूरत वे लंबे समय से महसूस करते आ रहे थे. राहुल गांधी की यह अपील पार्टी के अंदर असर करने लगी है. युवाओं के लिए रास्ता तैयार करने की उनकी अपील को देखते हुए गोवा कांग्रेस की कमान संभालने वाले शांताराम नाइक ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.
अपने पद से इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला किया है. सीनियर कांग्रेस नेता का कहना है कि वे महाधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण के बाद ही इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन उस समय उन्होंने खुद को रोक लिया था. गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले 72 वर्षीय शांताराम नाइक ने कहा कि प्रदेश में युवा और प्रतिबद्ध नेताओं को आगे लाने के मकसद से वे इस्तीफा दे रहे हैं. इस तरह से शांताराम नाइक कांग्रेस के पहले नेता हैं, जो पार्टी के बदलाव की दिशा में इस्तीफा देने की पहल की है. शांतराम नाइक के बाद गुजरात में कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भी इस्तीफा दे दिया है. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा.
कांग्रेस में बदलाव की बयार को आगे बढ़ाने वाले राज्यसभा सदस्य शांताराम नाइक को बीते साल ही विधानसभा चुनाव के समय पार्टी की कमान सौंपी गई थी. लुइजिन फलैरियो की जगह उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. पार्टी में गुटबाजी को खत्म करने के लिए पार्टी नेताओं ने उन पर भरोसा जताया था.


Scroll To Top
Translate »