राहुल-मोदी से जुड़ा केजरीवाल का री ट्वीट, नए विवाद का जन्म


मशहूर संगीतकार विशाल डडलानी के ट्वीट को री ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। डडलानी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि देश मूर्ख और हत्यारे की बीच फंस कर रह गया है। डडलानी ने कांगेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मूर्ख और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को हत्यारा बताते हुए देश के प्रति चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि अब देश का क्या होगा? डडलानी के इसी ट्वीट को केजरीवाल ने री ट्वीट किया है।
गौरतलब है 10 वर्ष के लंबे समय के बाद किसी न्यूज चैनल पर राहुल गांधी के इंटरव्यू पर डडलानी ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। जिस पर केजरीवाल ने अपनी सहमति जताते हुए उसे री ट्वीट किया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब केजरीवाल ने किसी विवाद को हवा देने की कोशिश की है। इससे पहले अपने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के बचाव पक्ष में धरने को लेकर भी केजरीवाल विवादों में फंस चुके हैं।
उधर, केजरीवाल के री ट्वीट की निंदा करते हुए भाजपा नेता सीतारमण ने कहा कि केजरीवाल को कुछ लिखने से पहले उसकी भाषा और संदर्भ का ध्यान रखना चाहिए।


Scroll To Top
Translate »