अब रेल यात्रियों को मिलेगा 5 रुपए में 25 लाख का बीमा


rail-passengers-now-get-rs-5-lakh-to-25-insurance-news-in-hindi-156093

नई दिल्ली. सरकार रेल यात्रियों को जल्द बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है. रेल यात्रियों को जल्द मात्र 5 रुपये में 25 लाख रुपये तक यात्रा बीमा कवर देने पर विचार किया जा रहा है. रेल यात्रियों को फिलहाल ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर यात्रियों को 92 पैसे में दस लाख रुपये तक का यात्रा बीमा कवर दिया जा रहा है.

इस बीमा कवर का दायरा भी बढाने की भी योजना है. इसमें सामान चोरी शामिल करने के साथ इसे ट्रेन से लेकर रेलवे स्टेशन तक बढ़ाया जा सकता है. यात्रा बीमा में ऑनलाइन यात्रियों के साथ-साथ काउंटर पर टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों, मासिक यात्रा पास (एमएसटी) वालों को शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है. आईआरसीटीसी ने इंश्योरेंस कंपनियों के साथ 5 रुपए में 25 लाख रुपए का बीमा कवर देने के मुद्दे पर बात की है.

रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग में यात्रा बीमा लेने वालों की संख्या 46 लाख तक पहुंच गई है. रेलवे को उम्मीद है कि सितंबर खत्म होते-होते एक करोड़ रेलयात्री यात्रा बीमा कराएंगे. लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे भी उत्साहित है. यात्रा बीमा को ट्रेन के अंदर हुए किसी हादसे के साथ-साथ स्टेशन पर होने वाली किसी दुर्घटना को भी कवरेज में लेने के लिए आईआरसीटीसी ने बुधवार को 12 इंश्योरेंस कंपनियों के साथ एक बैठक की.

ऑनलाइन टिकटिंग में 92 पैसे में 10 लाख रुपए के यात्रा बीमा कवर की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है इसमें भी यात्री को हां या न का विकल्प दिया जाता है. आईआरसीटीसी इस बात पर भी विचार कर रही है कि यात्रियों के टिकट में यात्रा बीमा अपने आप शामिल हो जबतक इसे ऑप्ट आउट न किया जाए.


Scroll To Top
Translate »