
लखनऊ |
कैराना लोकसभा एवं नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में गठबन्धन के
प्रत्याशियों की भारी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए उत्तर प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने कैराना एवं नूरपुर
क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।
कहा कि कैराना, नूरपुर एवंदेश के अन्य कई राज्यों में हुए उपचुनावों में जिस प्रकार भारतीय जनता
पार्टी के प्रति आम जनता का आक्रोश खुलकर सामने आया है और भाजपा
उम्मीदवार बुरी तरह पराजित हुए हैं इससे स्पष्ट हो गया है कि यह
जुमलेबाजी एवं झूठे वादे करने वालों की करारी हार है क्योंकि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अधूरी सड़क का उद्घाटन रोड शो के
दौरान ही किये जाने एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के जिन्ना और गन्ना के
बयान द्वारा धु्रवीकरण के प्रयास को आम जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।
गन्ना किसानों के 14हजार करोड़ रूपये बकाया भुगतान की पीड़ा खुलकर सामने
आ गयी है। जनता ने धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने वालों को करारा
जवाब दिया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार 15 दिन तक बेतहाशा
वृद्धि करने और 1 पैसे की कमी करके जनता के साथ क्रूर मजाक करने वाली
भारतीय जनता पार्टी को जनता ने आईना दिखाया है।
राजबब्बर ने कहा कि यह उपचुनाव का परिणाम आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव
का ट्रेलर है। घर-घर मोदी का नारा देने वालों को जनता ने ‘‘बाय-बाय
मोदी’’ का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
https://rashtriyadinmaan.com
