योगदिवस पर राजनाथ, राज्यपाल, व सीएम योगी बदले बदले नजर आये


WhatsApp Image 2018-06-21 at 11.10.34 AM
lucknow | योगाभ्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहनावा थोड़ा बदला नजर आया। वह भगवा टीशर्ट और धोती में योग करने पहुंचे। वह आमतौर पर लम्बा भगवा कुर्ता और धोती पहनते हैं। इसके साथ ही अमूमन कुर्ता-धोती में ही रहने वाले गृहमंत्री ने भी अपना कलेवर बदल लिया था। वह भी ट्रैकसूट और टीशर्ट पहने नज़र आए।
इसी तरह राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैसे तो योगी जी हमेशा सच बोलते हैं लेकिन आज उन्होंने आधा सच बोला…। योगी जी ने अपने भाषण में कहा कि मैंने राजभवन प्रांगण में योगाभ्यास की अनुमति दी ऐसा नहीं है…मैंने अनुमति नहीं आप सबको मैंने आमंत्रण दिया कि योगाभ्यास यहीं हो। ऐसे गुदगुदाते शब्दों पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए और माहौल हल्का-फुल्का बना रहा।

सीएम योगी ने बच्चों को मंच पर बुला कर अपने साथ योग कराया। इसके लिए गृहमंत्री को थोड़ा किनारे हटना पड़ा। इस बात पर भी लोगों ने जम कर ठहाके लगाए। खुद सीएम और गृह मंत्री भी मुस्कुराते नज़र आए।

आयुष विभाग की ओर से योगाभ्यास में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को खादी के कुर्ता-पैजामा, दरी और रुमाल का एक किट दिया था। इस कुर्ते पर कुंभ का विशेष लोगो छपा हुआ था। कार्यक्रम स्थल पर लगे सभी होर्डिंग-बोर्ड आदि पर भी कुंभ के लोगो को प्रमुखता से जगह दी गई थी।


Scroll To Top
Translate »