
लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह से आज लखनऊ के मंत्रियों व विधायक की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास एवं नगर को स्वच्छ रखने के सम्बंध में चर्चा हुई। सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास के संबंध में में चर्चा की। लखनऊ महानगर अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं के सुनवाई हो जिसके सम्बंध में चर्चा की। सभी की बाते सुनने के बाद लखनऊ को स्वच्छ बनाने एवं अच्छा विकास हो के लिये सब मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की सलाह दी और कहा कि हमारे स्तर से जहां जिस सहयोग की आवश्यकता होगी वह पूरी की जायेगी।
बैठक में मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी, बृजेश पाठक, डा. महेन्द्र सिंह, स्वाती सिंह, मोहसिन रजा एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बृज बहादुर, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, अविनाश त्रिवेदी, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया एवं पुष्कर शुक्ला उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
