
देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। राहुल गांधी अपराह्न 1230 बजे जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हजारांे की संख्या में पहले से मौजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका बुके भेंटकर एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात व बातचीत की तथा सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ फिरका परस्त ताकतें देश के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करना चाहते हैं उसके खिलाफ एकजुट होकर हमें लड़ाई लड़ते हुए ऐसी शक्तियों का डटकर मुकाबला करना है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के राजनैतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की तथा प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में आई दैवीय आपदा से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से भी अवगत कराया।प्रीतम ने राहुल गांधी को शीघ्र ही उत्तराखण्ड आने का न्यौता दिया तथा उत्तराखण्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मर्गदर्शन करने का अनुरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इतनी बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं के पधारने पर उनका धन्यवाद किया।
https://rashtriyadinmaan.com
