
राजनाथ ने यह बात कश्मीर में रमजान के दौरान संघर्ष विराम घोषित करने के बावजूद वहां आतंकी घटनाएं होने संबंधी सवाल पर कहीं। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के कीमते बढ़ने के कारण दाम बढ़े हैं लेकिन मोदी सरकार पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों को कम करने की कोशिश कर रही है।
राजनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए उन्हें हाईवे व मोबाइल क्रांति का श्रेय दिया और कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार साल में इसे और आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा अटल बिहारी ने देश को अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में मजबूती दी और पीएम नरेंद्र मोदी ने टॉप 7 में लाकर खड़ा कर दिया। एक सवाल पर राजनाथ ने कहा कि सीमा पर हमारे जवान भी शहीद हुए ये छिपाने की बात नहीं है। देश के लिए उन्होंने जो किया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। सरकार ने सीआरपीएफ शहीदों को दी जाने वाली राशि बढ़ाई है, 12 साल की बच्ची तक से कोई रेप करने पर मौत की सजा का प्रावधान भी हमने किया।
राजनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और साफ नीयत के साथ काम किया। विकास व सुशासन की जमीन तैयार करने की कोशिश की है। बेशक कानून-व्यवस्था के बारे में बहस हो सकती लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार के राज में गुंडे-बदमाशों के दिल में दहशत कायम हो गई है।
एक सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि विधायकों के धमकी के मामले में पता चल गया है। पाकिस्तान से यह धमकी मिल रही थी। अति दलितों व अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण दिए जाने के सवाल पर कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार ने समिति बनाई है।
–
https://rashtriyadinmaan.com
