रूद्रपुर जन-सुनवाई दिवस : समस्याओं के निराकरण में हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी


2018052819

 

रूद्रपुर|  अपर जिलाधिकारी जगदश चन्द्र काण्डपाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों/शिकायतकर्ताओं द्वारा 75 समस्याएं/शिकायतें दर्ज करायी गयी, जिसमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने जन सुनवाई दिवस में मौके पर ही निस्तारित न होने वाली समस्याओं/शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ताओं/शिकायत कर्ताओं को भी अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं के निराकरण में हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं के निराकरण हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय स्तर की समस्याओं के निस्तारण हेतु समय-समय पर क्षेत्रीय भ्रमण कर, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिये ताकि जनता को जिला मुख्यालय की अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े।

जन सुनवाई दिवस में फरियादियों/शिकायत कर्ताओं द्वारा मुख्यतः पानी की निकासी, अवैध कब्जा हटवाने, आर्थिक सहायता, पीएम आवास योजना का लाभ चाहने, भूमि विवाद, मार्ग बनवाने, राशन कार्ड बनावे आदि से सम्बन्धित समस्याएं/शिकायतें दर्ज करायी गयी।

जन सुनवाई दिवस में ग्राम कनकपुर निवासी करन दास ने पानी की निकासी हेतु नाली बनवाने, गदरपुर निवासी पुष्पा ने आवासी पट्टा धारक मकान के तस्दीक कराने व प्राचीन ब्रहमदेव के पेड़ को कुछ व्यक्तियों द्वारा नुकसान पहुॅचाने, ग्राम बेरिया दौलत निवासी अर्जुन सिंह ने सड़क के दोनों तरफ मिट्टी डलवाने, नानकमत्ता निवासी पुष्कर सिंह ने भूमि के पट्टे के सम्बन्ध में, छतरपुर निवासी शान्ति देवी ने पेंशन प्राप्त न होने, खटीमा निवासी मौहम्मद आरिफ ने राशन कार्ड आदि से सम्बन्धित प्रमुख समस्याएं दर्ज करायी।

जनसुनवाई दिवस में परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.शैलजा भट्ट, अधीक्षण अभियन्ता जीसी विश्वकर्मा, एनएस टोलिया, दीप चन्द्र पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, अधिशासी अभियन्ता जेसी पन्तोला, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थि थे।
———


Scroll To Top
Translate »