
lucknow | सपा मुख्यालय पर आज अखिलेश यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बुलाई।बैठक के बाद प्रेसवार्ता कर राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने उन्होंने कहा कि बैलट से चुनाव की मांग आयोग ने नहीं मानी तो अन्य दलों के साथ दवाब डालेंगे। इसके साथ ही आंदोलन करेंगे। 2019 में कांग्रेस से समझौते के सवाल पर कुछ स्पष्ट नहीं बोले।
बैठक में लोकसभा चुनाव में अन्य दलों से सीटों के बंटवारे के लिए अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया। साथ ही ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से आम चुनाव कराया जाय। इसके लिए आंदोलन भी किया जा सकता है भाजपा के आक्रामक चुनाव अभियान के बीच समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव तैयारियों पर तेजी दिखानी शुरू कर दी है।
कार्यकारिणी में उपचुनाव में मिली जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। गोपालदास नीरज के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया।
वैसे तो सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व उनके छोटे भाई शिवपाल यादव नहीं हैं। संभावना जताई जा रही थी कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव बैठक शामिल होंगे। मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव और आजम खां बैठक नहीं दिखे।
https://rashtriyadinmaan.com
