रामनाथ कोविंद बने देश के राष्ट्रपति, 25 को लेंगे शपथ


158057-ram-nath-kovind

 

नई दिल्‍ली : एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्‍ट्रपति चुन लिए गए हैं. उन्होंने यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को 34.35 प्रतिशत से अधिक वोट से हराया. राष्ट्रपति चुने जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने कहा, “मुझे समर्थन देने के लिए सभी दलों का धन्यवाद, ये मेरे लिए भावुक पल है. मेरा चयन लोकतंत्र की महानता का प्रतीक है. राष्ट्रपति के तौर पर चयन बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनना मेरा लक्ष्य नहीं था. मुझ पर भरोसा जताने के लिए सभी का आभारी हूं.” कोविंद ने ये भी कहा कि वे सर्वे भवंतु सुखिन: के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के लिए काम करेंगे.

17 जुलाई को भारत के 14वें राष्ट्रपति के लिए हुए मतदान के नतीजों के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे से संसद भवन में मतगणना शुरू हुई थी. नया राष्‍ट्रपति चुनने के लिए करीब 99 फीसदी मतदान हुआ था. मतगणना में कोविंद को 65.65 फीसदी वोट मिले, जबकि मीरा कुमार को करीब 34.35 फीसद मतदान मिले हैं. रामनाथ कोविंद को 7 लाख 2 हजार 44 वोट वैल्यू मिले. वहीं मीरा कुमार को 3 लाख 67 हजार 314 वोट वैल्यू मिले.

पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद को शुभकामनाएं दी.

 

रामनाथ कोविंद की जीत पर प्रधानमंत्री ने उनके साथ की दो तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की. एक साथ साझा की गई इन दोनों तस्वीरों में से एक तस्वीर 20 साल पहले की तस्वीर थी और एक तस्वीर वर्तमान की है. चुने हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि चाहे 20 साल पहले की बात हो या आज की, उनके साथ हमेशा गर्व की अनुभूति हुई.

 


Scroll To Top
Translate »