देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, आंतकवाद के खिलाफ हम एक जनान्दोलन खडा करें—डाॅ0 बाजपेयी


unnamed (5)लखनऊ |  1947 के पहले देश को आजाद कराने के लिए देश के नौवजवानों ने हॅसते-2 अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। उस समय लोंगो  ने देश के लिए अपने जीवन दिया, आज समय की मांग देश के लिए जीने की है। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने प्रदेश मुख्यालय पर झण्डा रोहण के उपरान्त कही।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि देश को स्वतन्त्र कराने के लिए अपना सबकुछ न्यवछावर कर देने वालों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कदाचार अपराध, आंतकवाद के खिलाफ हम एक जनान्दोलन खडा करें। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गये संकल्प स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण, बीमा योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, श्रमेव जयते, को पूरा करे और सबका साथ-सबका विकास के सिद्धान्त पर आगे बढे।  कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने किये।
झण्डारोहण में उपस्थित प्रमुख लोगो में प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, वरिष्ठ नेता श्यामनन्दन सिंह, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, पुष्पा चैहान, अवधेश गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, शिवा पाण्डेय अनिल पाण्डेय, नागेन्द्र , बृज किशोर दूबे।

Scroll To Top
Translate »