रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 26 दिसम्बर से 11 जनवरी 2016 तक


ffdre4e4re4d13)लखनऊ|
           ग्रामीण अंचल की प्राचीन कला एंव संस्कृति के संरक्षण में प्रतिवर्ष होने वाला रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 26 दिसम्बर 2015 से 11 जनवरी 2016 तक आयोजित हो रहा है। उद्घाटन समारोह चंदगीराम स्टेडियम में होगा। इसके मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव होंगे और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, प्रो0 रामगोपाल यादव, श्री शिवपाल सिंह यादव तथा श्रीमती जया बच्चन की विशेष उपस्थिति रहेगी। पहले दिन हवन पूजन के पश्चात 02 हजार स्कूली बच्चों द्वारा लोकधारा की प्रस्तुति, ग्रीन यू0पी0 क्लीन यू0पी0 एवं पृथ्वी बचाओं चित्रकला प्रतियोगिता, गायन तथा लोकनृत्य के कार्यक्रम भी होंगे। सांय 07 बजे मुरारीलाल शर्मा का ब्रज लोकनृत्य एवं देवी जागरण (जू0 लक्खा एण्ड पार्टी) होगा।
 27 दिसम्बर 2015 को 07 बजे सांय पीनाज मसानी की गजल संध्या, इंडियाज गाॅट टैलेन्ट एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति एवं एक शाम कान्हा के नाम (वंदना सिंह, मथुरा) होगी। 28 दिसम्बर 2015 को प्रातः 10 बजे स्थानीय लोकगीत फाग और सांय 07 बजें बूगी-बूगी डांस, लेजर शो, लाफ्टर शो (रहमान, मुम्बई) तथा सुन्दर कांड नृत्य नाटिका होगी। 29 दिसम्बर 2015 को प्रातः 10 बजे फाग, सांय 07 बजे श्रद्धा पंडित एवं बृजेश शांदियाल एंड ग्रुप मुम्बई का रंगारंग कार्यक्रम और मधुशाला-नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। 30 दिसम्बर 2015 को दोपहर 02 बजे ब्रह्माकुमारियों का आध्यात्मिक कार्यक्रम और 31 दिसम्बर को सांय 07 बजे गीत संगीत के साथ नववर्ष का स्वागत होगा और रात्रि 12 बजे भव्य आतिशबाजी होगी।
 01 जनवरी 2016 को टीवी कलाकारों का रंगारंग कार्यक्रम सांय 07 बजे होगा। 02 जनवरी 2016 को 10 बजे प्रातः सैफई रिम्स के सहयोग से ब्लाक प्रांगण में हृदय रोग, श्वांस रोग की जाँच तथा रक्तदान शिविर लगेगा। 03 जनवरी 2016 को प्रातः 09 बजे प्रो0 रामगोपाल यादव के संरक्षण में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा और सांय 07 बजे लोकगायन होगा। 04 जनवरी 2016 को प्रातः 09 बजे श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल होगा। रात्रि 09 बजे नौटंकी होगी। 05 जनवरी 2016 को दोपहर 02-05 बजे श्री पण्डोखर सरकार का त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार होगा और सांय 07 बजे से चै0 चरण सिंह पी0जी0 कालेज, हैबरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
 सैफई मेले में शानदार प्रदर्शनी, व्यापार मेला, खेल तमाशें के अलावा 27-29 दिसम्बर 2015 को बालीबाल टूर्नामेन्ट, 3-6 जनवरी  2016 तक बैडमिंटन टूर्नामेन्ट तथा 27 दिसम्बर 2015 से 08 जनवरी 2016 तक इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री धमेन्द्र यादव, सांसद, डा0 असीम यादव संयोजक तथा वेदव्रत गुप्ता कार्यकारी प्रबन्धक हैं।
 06 जनवरी 2016 को संाय 07 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा जिसका संचालन हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह यादव करेंगे। श्री मुलायम सिंह यादव भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। 07 जनवरी को दोपहर 02 बजे से जादूगर सम्राट का मायाजाल, 08 जनवरी को गजल गायन (राहत फतेह अली खान, पाकिस्तान) और 09 जनवरी को साइकिल मैराथन होगी। 11 जनवरी 2016 को सांय 07 बजे संगीत संध्या एवं समापन समारोह होगा। मुम्बई के फिल्मी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Scroll To Top
Translate »